Last Updated:
दुल्हन अपनी नई जिंदगी के सपने सजा रही थी. लेकिन शादी से ठीक एक रात पहले दूल्हे पर ऐसा संगीन आरोप लगा, जिसने पूरे जश्न को सनसनी में बदल दिया. आरोप है कि उसने दुल्हन की ही एक महिला मेहमान के साथ संबंध बनाए. अब DNA रिपोर्ट ने मामले को और गंभीर बना दिया है.
शादी के लिए तैयार दुल्हन. (सांकेतिक फोटो/Reuters)
Wedding Crime Story: घर में शादी का जश्न चल रहा था. रिश्तेदार और दोस्त दूर-दूर से पहुंचे थे. अगले दिन चर्च में दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी के लिए वादे करने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही ऐसा आरोप सामने आया जिसने पूरी शादी को अपराध की कहानी में बदल दिया. अमेरिका के पेनसिल्वेनिया राज्य में 38 साल के जैकेरी प्राउटी (Zachary Prouty) पर आरोप है कि उसने अपनी शादी से एक रात पहले होने वाली पत्नी की एक महिला मेहमान के साथ कथित तौर पर रेप किया. अब पुलिस की DNA जांच ने मामले को और गंभीर बना दिया है.
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता शादी में शामिल होने के लिए एक दिन पहले गेटीसबर्ग पहुंची थी. वह दूल्हे की होने वाली पत्नी की दोस्त थी. शादी के जश्न के दौरान उसने दूसरे मेहमानों के साथ शराब पी. इसके बाद सभी लोग जश्न जारी रखने के लिए एक प्रॉपर्टी पर पहुंचे. देर रात जब बाकी मेहमान सोने चले गए तो महिला कथित तौर पर जैकेरी प्राउटी के साथ अकेली रह गई. महिला का आरोप है कि आरोपी ने पहले उसकी मर्जी के बिना उसे किस किया. उसने कई बार मना किया, लेकिन वह नहीं रुका. कुछ देर बाद उसने दोबारा ऐसा किया. इसके बाद महिला को कुछ याद नहीं रहा.
होश आया तो बेडरूम में थी, कपड़े पास पड़े थे
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब उसे होश आया तो वह एक बेडरूम में बिना कपड़ों के थी. उसके कपड़े पास ही पड़े थे. रात में क्या हुआ, इसकी उसे कोई याद नहीं थी. घटना के बाद उसे गेटीसबर्ग अस्पताल ले जाया गया, जहां मेडिकल जांच कराई गई. अस्पताल से मिली सूचना के बाद पुलिस ने कथित यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कर जांच शुरू की.
DNA रिपोर्ट बनी सबसे बड़ा सबूत
द सन की रिपोर्ट के मुताबिक जांच के दौरान पुलिस ने कोर्ट से वारंट लेकर आरोपी का DNA सैंपल लिया. इसे फोरेंसिक लैब भेजा गया. पुलिस के मुताबिक, मेडिकल जांच के दौरान मिले DNA का आरोपी के सैंपल से मिलान हुआ. रिपोर्ट में कहा गया कि बरामद DNA का जैकेरी प्राउटी का होना किसी अन्य व्यक्ति की तुलना में करीब 95 अरब गुना अधिक संभावित है.
शादी से पहले जेल पहुंचा दूल्हा
इस मामले में प्राउटी पर रेप, यौन उत्पीड़न और अन्य कई आरोप लगाए गए हैं. अदालत में पेशी के बाद उसे 50 हजार डॉलर की जमानत पर रिहा कर दिया गया. मामले की अगली सुनवाई 12 अगस्त को होगी. फिलहाल अदालत ने आरोपी को दोषी करार नहीं दिया है. पुलिस जांच जारी है और अंतिम फैसला अदालत की सुनवाई के बाद ही आएगा.
About the Author

Yogendra Mishra holds a degree in Journalism from the University of Allahabad. He has been actively associated with the media industry since 2017 and brings extensive experience across various domains of journa…और पढ़ें




