खूब गिर गई ऐपल के सबसे हल्के और स्लिम iPhone की कीमत, अब मिलेगा इतने सस्ते में…


ऐपल का सबसे पतला स्मार्टफोन iPhone Air इस समय भारी डिस्काउंट के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध है. अगर आप ऐपल इकोसिस्टम का एक्सपीरिएंस लेना चाहते हैं और ऐसा फोन खरीदना चाहते हैं जो प्रीमियम डिजाइन के साथ फ्लैगशिप परफॉर्मेंस भी दे, तो iPhone Air आपके लिए शानदार ऑप्शन साबित हो सकता है. यह फोन लॉन्च के समय ₹1,19,900 की कीमत के साथ आया था, लेकिन अब Vijay Sales पर यह काफी सस्ता मिल रहा है.

ऐपल iPhone Air को ऐपल का अब तक का सबसे स्लिम और हल्का आईफोन कहा जा रहा है. फोन की मोटाई सिर्फ 5.6mm है और इसका वजन लगभग 165 ग्राम है. पतला होने के बावजूद इसमें दमदार फीचर्स दिए गए हैं, जिसकी वजह से ये प्रीमियम स्मार्टफोन यूजर्स के बीच काफी चर्चा में बना हुआ है.

Vijay Sales पर मिल रही बड़ी छूट
विजय सेल्स की वेबसाइट पर iPhone Air पर सीधे ₹21,110 का डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसके बाद फोन की कीमत घटकर ₹98,790 रह जाती है. इसके अलावा अगर ग्राहक SBI, Axis Bank या ICICI Bank के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो उन्हें अडिशनल ₹4,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल सकता है. इस तरह फोन की प्रभावी कीमत ₹95,000 से कम हो जाती है.

कंपनी नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी दे रही है, जिसकी शुरुआती कीमत लगभग ₹15,798 प्रति माह है. वहीं पुराने फोन के बदले एक्सचेंज बोनस का ऑप्शन भी उपलब्ध है. हालांकि एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने डिवाइस की स्थिति और मॉडल पर निर्भर करेगी.

iPhone Air के फीचर्स
ऐपल iPhone Air में 6.5-इंच OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इसकी ब्राइटनेस 3000 निट्स तक जा सकती है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन आसानी से दिखाई देती है. फोन में Apple का नया A19 चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ 12GB RAM और 1TB तक स्टोरेज मिलता है. यह डिवाइस iOS के साथ स्मूद और तेज परफॉर्मेंस देने के लिए डिजाइन किया गया है.

बैटरी की बात करें तो इसमें 3,100mAh बैटरी दी गई है, जो 20W वायर्ड और वायरलेस  सपोर्ट करती है. मैगसेफ बैटरी के साथ यह 12W वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है.

कैमरा और डिजाइन
फोन के पीछे 48MP Fusion कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 18MP फ्रंट कैमरा मिलता है. पतला और हल्का डिजाइन इसे प्रीमियम फील देता है, जिससे यह रोजमर्रा इस्तेमाल में काफी आरामदायक लगता है. अगर आप हल्का, प्रीमियम और फ्लैगशिप परफॉर्मेंस वाला iPhone चाहते हैं, तो यह डील काफी सही मानी जा सकती है.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img