ram mandir dormitory ayodhya | budget stay in ayodhya dham | ठहरने की सस्ती जगह अयोध्या |


Last Updated:

Budget Stay Near Ayodhya Dham: अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनने के बाद से देश-विदेश से आने वाले राम भक्तों की संख्या में भारी उछाल आया है. ऐसे में यात्रियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती कम बजट में अच्छे और सुरक्षित ठहरने की जगह ढूंढने की होती है. भक्तों की इसी परेशानी को दूर करने के लिए अयोध्या धाम में कई शानदार और सस्ती AC डॉरमेट्री की सुविधाएं शुरू की गई हैं, जहां मात्र 20 रुपये से लेकर 300 रुपये में आरामदायक स्टे ऑप्शन मिलते हैं. महंगे होटलों के चक्कर काटने के बजाय ये विकल्प न सिर्फ जेब पर हल्के हैं, बल्कि मुख्य मंदिरों के बेहद पास भी हैं. जानिए अयोध्या के इन टॉप बजट फ्रेंडली ठिकानों से जुड़ी डिटेल.

राम मंदिर बनने के बाद से ही प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में हर दिन देश-विदेश से लाखों राम भक्त दर्शन के लिए आ रहे हैं. मंदिर बनने के बाद से यहां आने वाले यात्रियों की संख्या बहुत बढ़ गई है. अगर आप भी अपने दोस्तों के साथ अयोध्या आ रहें हैं और कम बजट में अच्छे AC रूम या डॉरमेट्री की तलाश में हैं, तो अयोध्या में कई बेहतरीन सुविधाएं मौजूद हैं. जहां आप बहुत कम पैसों में अपने परिवार के साथ आराम से रात बिता सकते हैं.

ayodhya

अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन, राम मंदिर और यहां के प्रमुख मठ-मंदिरों के पास ही आपको कई सारी डॉरमेट्री मिल जाएंगी. जहां बहुत कम किराए में AC, साफ-सफाई और सुरक्षित माहौल मिलता है. सबसे अच्छी बात यह है कि इन्हें चलाने वाले लोग इसे कोई बिजनेस नहीं, बल्कि राम भक्तों की सेवा मानकर काम करते हैं.

ayodhya

अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन रोड पर ‘आनंदम डॉरमेट्री’ की सुविधा है, जहां मात्र 300 रुपये में AC बेड मिल जाता है. यहां से राम मंदिर, दशरथ भवन, कनक भवन और हनुमानगढ़ी मंदिर जैसी खास जगहें सिर्फ 500 मीटर की दूरी पर हैं. इसके संचालक डॉ. राम रतन शर्मा का कहना है कि अयोध्या आने वाला हर यात्री भगवान राम का मेहमान है, इसलिए कम खर्च में बेहतर सेवा देना ही उनका लक्ष्य है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

ayodhya

इसके अलावा अगर आप बहुत कम समय के लिए अयोध्या आ रहे हैं, तो अयोध्या धाम जंक्शन (रेलवे स्टेशन) पर ही बेहद सस्ती डॉरमेट्री की सुविधा मौजूद है. यहां मात्र 20 रुपये प्रति घंटे के हिसाब से ठहरने की व्यवस्था है. स्टेशन के पास होने के कारण उन यात्रियों के लिए यह सबसे बेस्ट है जिन्हें सिर्फ कुछ ही देर रुकना हो या ट्रेन पकड़नी हो.

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ट्विन कॉम्प्लेक्स में स्थित अरुंधति कॉम्प्लेक्स में लगभग 600 रुपये में पूरी तरह से AC डॉरमेट्री की सुविधा मिल जाती है. यहां यात्रियों को साफ-सुथरे बेड और शांत माहौल के साथ सभी प्रमुख मंदिरों तक पहुंचने का आसान रास्ता मिलता है. यह डॉरमेट्री राम मंदिर से सिर्फ 600 मीटर दूर है और आप इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग भी कर सकते हैं.

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ट्विन कॉम्प्लेक्स में स्थित अरुंधति कॉम्प्लेक्स में लगभग 600 रुपये में पूरी तरह से AC डॉरमेट्री की सुविधा मिल जाती है. यहां यात्रियों को साफ-सुथरे बेड और शांत माहौल के साथ सभी प्रमुख मंदिरों तक पहुंचने का आसान रास्ता मिलता है. यह डॉरमेट्री राम मंदिर से सिर्फ 600 मीटर दूर है और आप इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग भी कर सकते हैं.

ayodhya

इसी अरुंधति कॉम्प्लेक्स (पश्चिम) में एक और बढ़िया ऑप्शन है. यहां 12 घंटे के लिए करीब 300 रुपये और 24 घंटे के लिए 450 रुपये में AC डॉरमेट्री मिल जाती है. ग्रुप में आने वाले या कम बजट वाले यात्रियों के बीच यह जगह काफी पसंद की जाती है. यहां से प्रमुख मंदिरों की दूरी मात्र 800 मीटर है और इसके लिए भी ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है.

ayodhya

इसी तरह कौशलेश कुंज में स्थित ‘कौशल्या माता यात्री निवास’ में लगभग 450 रुपये में 24 घंटे के लिए AC डॉरमेट्री मिल जाती है. यहां भक्तों को एक सुरक्षित, आरामदायक और भक्तिमय माहौल मिलता है. यहां रुकने वाले यात्रियों का कहना है कि इन सुविधाओं की वजह से अब अयोध्या आना बहुत आसान हो गया है, क्योंकि पहले कम बजट में AC की सुविधा मिलना मुश्किल होता था.

राम मंदिर बनने के बाद अयोध्या आने वाले यात्रियों के लिए ये डॉरमेट्री सिर्फ रुकने का ठिकाना नहीं, बल्कि यहां के अतिथि सत्कार की नई पहचान बन चुकी हैं. यही वजह है कि अब बड़ी संख्या में राम भक्त महंगे होटलों में पैसे खर्च करने के बजाय इन सुरक्षित और सस्ती AC डॉरमेट्री को पहली प्राथमिकता दे रहे हैं.

राम मंदिर बनने के बाद अयोध्या आने वाले यात्रियों के लिए ये डॉरमेट्री सिर्फ रुकने का ठिकाना नहीं, बल्कि यहां के अतिथि सत्कार की नई पहचान बन चुकी हैं. यही वजह है कि अब बड़ी संख्या में राम भक्त महंगे होटलों में पैसे खर्च करने के बजाय इन सुरक्षित और सस्ती AC डॉरमेट्री को पहली प्राथमिकता दे रहे हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img