अगर आप लंबे समय से एक प्रीमियम एंड्रॉयड स्मार्टफोन खरीदने का इंतजार कर रहे हैं, तो यह डील आपके लिए शानदार साबित हो सकती है. फ्लिपकार्ट GOAT Sale के दौरान सैमसंग गैलेक्सी S24 5G पर भारी छूट मिल रही है. लॉन्च के समय लगभग ₹80,000 में आने वाला यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन अब काफी कम कीमत में खरीदा जा सकता है. इसके अलावा बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस के जरिए कीमत को और भी कम किया जा सकता है.
सैमसंग गैलेक्सी S24 5G को भारत में ₹79,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था. फिलहाल Flipkart GOAT सेल में इसका 256GB स्टोरेज वेरिएंट ₹55,999 में लिस्ट किया गया है. यानी लॉन्च प्राइस की तुलना में सीधे ₹24,000 की छूट मिल रही है.
बैंक ऑफर अलग से
अगर आपके पास फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड है, तो आपको ₹2,800 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा. वहीं, चुनिंदा SBI बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर भी ₹2,800 तक की अडिशनल छूट का फायदा उठाया जा सकता है.
इसके अलावा पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर उसकी कंडीशन और मॉडल के मुताबिक ₹38,300 तक का एक्सचेंज बोनस भी मिल सकता है. ऐसे में यह डील और भी ज्यादा किफायती बन जाती है.
कैसे हैं सैमसंग गैलेक्सी S24 5जी के फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी S24 5G में 6.2 इंच का LTPO Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है, जिसे Corning Gorilla Glass Victus 2 की सुरक्षा दी गई है. ये डिस्प्ले शानदार कलर, स्मूद एक्सपीरियंस और बेहतर ब्राइटनेस ऑफर करता है.
भारत में मिलने वाला Galaxy S24 Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर से लैस है, जो फ्लैगशिप लेवल की परफॉर्मेंस देता है. फोन Android 14 पर बेस्ड One UI पर चलता है और सैमसंग इसके लिए कई साल तक एंड्रॉयड और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करता है.
कैमरे के तौर पर इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 10MP टेलीफोटो कैमरा और 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.
बैटरी की बात करें तो गैलेक्सी S24 में 4,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है. अगर आपका बजट करीब ₹55,000 से ₹60,000 है और आप एक प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो मौजूदा ऑफर्स के साथ Samsung Galaxy S24 5G एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है.




