सज्जनगढ़ बायो पार्क में फिर सुनाई देगी बाघों की दहाड़! नागपुर जू से आएगा नया टाइगर, अदला-बदली शुरू


Last Updated:

Sajjangarh Bio Park Udaipur: उदयपुर स्थित सज्जनगढ़ बायो पार्क में जल्द ही फिर से बाघों की दहाड़ सुनाई दे सकती है. वन विभाग ने नागपुर जू से नए टाइगर जोड़े को लाने की तैयारी शुरू कर दी है. इसके बदले सज्जनगढ़ बायो पार्क से भेड़ियों को नागपुर भेजा जाएगा. इस वन्यजीव अदला-बदली का उद्देश्य बायो पार्क में पर्यटकों का आकर्षण बढ़ाना और वन्यजीव संरक्षण को मजबूत करना है. नए बाघों के आने से पार्क में रोमांच और गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है, जिससे पर्यटन को भी फायदा मिलेगा. लंबे समय से पर्यटक यहां बाघ देखने की मांग कर रहे थे. वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद जल्द ही टाइगर जोड़ा उदयपुर पहुंच सकता है.

वन विभाग अधिकारियों के अनुसार, टाइगर जोड़े के बदले बायो पार्क से एक या दो भेड़ियों के जोड़े नागपुर जू भेजे जाएंगे.इस एक्सचेंज प्रोग्राम का उद्देश्य विभिन्न जू और बायो पार्कों में वन्यजीवों की संख्या बढ़ाने के साथ उनकी प्रजातियों के संरक्षण को मजबूत करना है.

news 18

ऐसे में नए चौसिंगों के आने से इनके प्रजनन और संरक्षण गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा. जानकारी के अनुसार, चौसिंगों के बदले भी भेड़ियों का एक जोड़ा बिलासपुर जू भेजा जाएगा.वन विभाग का कहना है कि इस तरह के एक्सचेंज प्रोग्राम से अलग-अलग जू में जैव विविधता बढ़ती है और वन्यजीवों के संरक्षण में मदद मिलती है.

udaipur

सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क पहले से ही पर्यटकों और वन्यजीव प्रेमियों के बीच खास पहचान रखता है. यहां शेर, तेंदुए, मगरमच्छ, हिरण और कई दुर्लभ वन्यजीव मौजूद हैं. अब नए टाइगर जोड़े और चौसिंगों के आने की खबर से वन्यजीव प्रेमियों में उत्साह बढ़ गया है. अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो इस साल के आखिर तक उदयपुर का बायो पार्क फिर से बाघों की दहाड़ से गूंजता नजर आएगा.

Add News18 as
Preferred Source on Google

news 18

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बाघों को लाने के लिए सभी जरूरी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. बाड़ों की सुरक्षा, खानपान और मेडिकल सुविधाओं को लेकर भी व्यवस्थाएं मजबूत की जा रही हैं ताकि नए वन्यजीवों को यहां किसी तरह की परेशानी न हो. सिर्फ टाइगर ही नहीं, बल्कि बायो पार्क में अन्य वन्यजीवों की संख्या बढ़ाने की दिशा में भी काम किया जा रहा है.इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जू से चार चौसिंगा लाने की योजना बनाई गई है.

उदयपुर

फिलहाल सज्जनगढ़ बायो पार्क में केवल मादा बाघिन विद्या मौजूद है. नर बाघ कुमार की मौत के बाद से पार्क में बाघों की संख्या कम हो गई थी और पर्यटकों में भी पहले जैसा उत्साह देखने को नहीं मिल रहा था. ऐसे में नए टाइगर जोड़े के आने से बायो पार्क की रौनक एक बार फिर लौटने की उम्मीद जताई जा रही है. वन विभाग का मानना है कि इससे पर्यटकों की संख्या भी बढ़ेगी और वन्यजीव संरक्षण को लेकर लोगों में जागरूकता भी बढ़ेगी.

news 18

उदयपुर के सज्जनगढ़ सेंचुरी स्थित बायोलॉजिकल पार्क में एक बार फिर बाघों की दहाड़ गूंजने की तैयारी शुरू हो गई है. वन विभाग ने एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत महाराष्ट्र के नागपुर जू से नए टाइगर जोड़े को लाने की प्रक्रिया तेज कर दी है.इसके लिए सेंट्रल जू अथॉरिटी (सीजेडए) को प्रस्ताव भेजा गया है.अनुमति मिलते ही बाघों के इस नए जोड़े को उदयपुर लाया जाएगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img