कमजोर रुपये, मुद्रास्फीति की चिंता से बाजार में गिरावट और नहीं थम रहा रुपए में गिरावट


शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी शुक्रवार को शुरुआती बढ़त गंवाकर गिरावट के साथ बंद हुए। धातु, तेल एवं गैस और पीएसयू बैंक शेयरों में बिकवाली और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच निवेशकों में सतर्कता देखी गई।

बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स उतार- चढ़ाव के बीच 160.73 अंक यानी 0.21 प्रतिशत गिरकर 75,237.99 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने एक समय करीब 470 अंक तक की बढ़त ले ली थी। लेकिन बाद में बिकवाली के दबाव में यह नीचे आ गया।

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी 46.10 अंक यानी 0.19 प्रतिशत गिरकर 23,643.50 पर बंद हुआ। इसके साथ ही दो दिनों से जारी तेजी का सिलसिला टूट गया।

सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से टाटा स्टील, भारतीय स्टेट बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, लार्सन एंड टुब्रो, ट्रेंट, एक्सिस बैंक और एशियन पेंट्स के शेयरों में गिरावट रही।

दूसरी तरफ, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, पावरग्रिड, अदाणी पोर्ट्स, मारुति सुजुकी, भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और सन फार्मा में बढ़त दर्ज की गई।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, “हाल में आई तेजी के बाद निवेशक सतर्क हो गए हैं। बढ़ते बॉन्ड प्रतिफल, कमजोर रुपये और ईंधन कीमतों में वृद्धि से मुद्रास्फीति को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।”



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img