ऐपल फैंस के लिए खुशखबरी, खूब सस्ता मिलने लगा नया मॉडल iPhone 17 Pro, खत्म न हो जाए डील


अगर आप नया iPhone खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह सही समय हो सकता है. Apple iPhone 17 Pro इस समय Vijay Sales पर डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है. खास बात यह है कि बैंक ऑफर का फायदा लेकर आप इसे और भी सस्ते में खरीद सकते हैं.

इस फोन की कीमत फिलहाल करीब ₹1,30,790 रखी गई है, जो इसकी असली कीमत से लगभग ₹4,000 कम है. लेकिन अगर आपके पास American Express क्रेडिट कार्ड है, तो आपको ₹9,750 तक का अडिशनल डिस्काउंट मिल सकता है. इससे इसकी कीमत करीब ₹1,21,000 तक आ जाती है, जो इस प्रीमियम फोन के हिसाब से एक अच्छा सौदा माना जा रहा है.

अगर आपके पास American Express कार्ड नहीं है, तब भी चिंता की बात नहीं है. SBI या ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर करीब ₹4,000 तक की छूट मिल सकती है. इसके अलावा, कंपनी नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी दे रही है, जिसमें आप लगभग ₹21,131 प्रति महीने से 6 महीने तक किस्तों में भुगतान कर सकते हैं.

सिर्फ इतना ही नहीं, ग्राहक अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करके और भी ज्यादा बचत कर सकते हैं. एक्सचेंज की वैल्यू आपके पुराने डिवाइस की कंडीशन पर निर्भर करेगी. साथ ही, आपको रिवॉर्ड पॉइंट्स भी मिलते हैं, जिन्हें बाद में इस्तेमाल किया जा सकता है.

कैसे हैं आईफोन के स्पेसिफिकेशंस…

अब बात करें इस फोन के फीचर्स की, तो इसमें नया A19 Pro चिप दिया गया है, जो पहले से ज्यादा तेज और पावरफुल है. इसके साथ ट्रिपल 48MP कैमरा सेटअप मिलता है, जिससे फोटो और वीडियो क्वालिटी काफी बेहतर हो जाती है. बैटरी लाइफ भी पहले के मुकाबले 2-3 घंटे ज्यादा चलती है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल में काफी काम आती है.

अगर आप iPhone 15 Pro या उससे पुराने मॉडल का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो यह एक अच्छा अपग्रेड साबित हो सकता है. लेकिन अगर आपके पास iPhone 16 Pro जैसा नया मॉडल है, तो आपको इसमें बहुत बड़ा बदलाव महसूस नहीं होगा.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img