Rishikesh tourist places | must visit places in Rishikesh | गर्मियों में घूमने की जगह ऋषिकेश |

Last Updated:

Best Waterfall in Rishikesh for Summer Vacation: उत्तराखंड का ऋषिकेश हमेशा से ही देश-विदेश के पर्यटकों की पहली पसंद रहा है, लेकिन वीकेंड पर यहां होने वाली भारी भीड़ और गाड़ियों के लंबे ट्रैफिक की वजह से कई बार लोग सुकून के पल नहीं बिता पाते. अगर आप भी इस बार ऋषिकेश की इसी भागदौड़ से दूर किसी ऐसी शांत और बेहद खूबसूरत जगह की तलाश में हैं जहां सिर्फ पानी की कलकल और ठंडी हवाएं हों, तो यहां के कुछ शानदार वॉटरफॉल आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं. ऋषिकेश के आसपास कुछ ऐसे छिपे हुए झरने हैं, जो प्रकृति प्रेमियों और एडवेंचर के शौकीनों के लिए किसी छिपे हुए खजाने से कम नहीं हैं. आइए जानते हैं कैसे आप यहां तक पहुंच सकते हैं.

ऋषिकेश की भागदौड़ और भीड़भाड़ से दूर अगर आप किसी शांत और खूबसूरत जगह की तलाश में हैं, तो पटना वॉटरफॉल एक बेहतरीन ऑप्शन है. ऋषिकेश से करीब 12 किलोमीटर दूर स्थित यह झरना प्राकृतिक सुंदरता और ठंडे पानी के लिए काफी मशहूर है. यहां पहुंचने के लिए करीब 1 किलोमीटर का छोटा ट्रेक करना पड़ता है, जो हरियाली और पहाड़ों के बीच से होकर गुजरता है. ट्रेक थोड़ा रोमांच से भरा जरूर है, लेकिन ऊपर पहुंचते ही झरने का नजारा सारी थकान दूर कर देता है.

गर्मियों के मौसम में पटना वॉटरफॉल पर्यटकों और लोकल लोगों की पसंदीदा जगह बन जाता है. यहां का साफ पानी, ठंडी हवा और शांत माहौल लोगों को काफी सुकून देता है. सोशल मीडिया पर भी इस जगह की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल होते रहते हैं. खास बात यह है कि यह जगह नेचर लवर्स, ट्रेकिंग पसंद करने वालों और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए किसी छुपे हुए जन्नत से कम नहीं मानी जाती.

ऋषिकेश से करीब 9 किलोमीटर दूर स्थित नीरगढ़ वॉटरफॉल इन दिनों पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है. यह खूबसूरत झरना नीर गांव के पास पहाड़ों और घने जंगलों के बीच मौजूद है. यहां पहुंचने के लिए छोटा सा ट्रेक करना पड़ता है, जो पूरे रास्ते को और भी रोमांचक बना देता है. खास बात यह है कि यहां एक नहीं बल्कि एक के बाद एक दो खूबसूरत वॉटरफॉल देखने को मिलते हैं. ठंडे पानी और प्राकृतिक नजारों के बीच लोग यहां घंटों समय बिताना पसंद करते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

गर्मियों में नीरगढ़ वॉटरफॉल का नजारा और भी शानदार हो जाता है. बड़ी संख्या में पर्यटक यहां ट्रेकिंग, फोटोग्राफी और नेचर का मजा लेने पहुंचते हैं. पहले वॉटरफॉल तक पहुंचना आसान माना जाता है, जबकि दूसरे वॉटरफॉल तक जाने के लिए थोड़ा ऊपर चढ़ना पड़ता है. रास्ते में बहता पानी, पहाड़ और हरियाली इस जगह को बेहद खास बना देते हैं.

ऋषिकेश के तपोवन इलाके में पहाड़ों के बीच छुपा हुआ सीक्रेट वॉटरफॉल प्रकृति प्रेमियों और ट्रेकिंग पसंद करने वालों के लिए बेहद खास जगह माना जाता है. इस खूबसूरत जगह तक पहुंचने के लिए करीब 2 किलोमीटर की चढ़ाई करनी पड़ती है, जो पूरे सफर को रोमांचक बना देती है. रास्ते में जंगल, पत्थरों के बीच बहता पानी और शांत माहौल लोगों को शहर की भीड़भाड़ से दूर सुकून का एहसास कराता है. खास बात यह है कि यहां एक के बाद एक तीन खूबसूरत वॉटरफॉल देखने को मिलते हैं.

सीक्रेट वॉटरफॉल का ठंडा पानी और प्राकृतिक सुंदरता यहां आने वालों को काफी पसंद आती है. पहले वॉटरफॉल तक पहुंचना आसान माना जाता है, लेकिन ऊपर की तरफ जाते हुए बाकी दो वॉटरफॉल का नजारा और भी ज्यादा शानदार दिखाई देता है. ट्रेकिंग, फोटोग्राफी और नेचर लवर्स के लिए यह जगह किसी हिडेन से जेम से कम नहीं मानी जाती.

ऋषिकेश से कुछ दूरी पर स्थित फूलचट्टी वॉटरफॉल प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहद खूबसूरत जगह मानी जाती है. पहाड़ों और हरियाली के बीच मौजूद यह झरना अपने साफ पानी और शांत माहौल के लिए जाना जाता है. यहां पहुंचने के लिए छोटा सा ट्रेक करना पड़ता है, जो सफर को और भी रोमांचक बना देता है. रास्ते में बहता पानी, जंगल और पहाड़ों के खूबसूरत नजारे लोगों को प्रकृति के करीब ले जाते हैं. यही वजह है कि पर्यटक यहां सुकून भरे पल बिताने पहुंचते हैं.

फूलचट्टी वॉटरफॉल का ठंडा पानी और प्राकृतिक सुंदरता लोगों को काफी आकर्षित करती है. गर्मियों के मौसम में यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं और झरने के नीचे बैठकर प्रकृति का आनंद लेते हैं. यह जगह ट्रेकिंग, फोटोग्राफी और दोस्तों के साथ घूमने के लिए भी काफी पसंद की जाती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img