₹10,500 तक की छूट पर मिल रहा है Redmi Note 14 Pro 5G, इतना सस्ता देख धड़ाधड़ हो रही है बिक्री


Powered by :

Last Updated:

शाओमी का Redmi Note 14 Pro 5G इस समय क्रोमा पर भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है. फोन पर ₹8,500 की सीधी छूट और HDFC Bank कार्ड ऑफर के जरिए ₹2,000 तक अडिशनल बचत मिल रही है. जानें कीमत, फीचर्स और ऑफर डिटेल्स.

ख़बरें फटाफट

₹10,500 तक की छूट पर मिल रहा है Redmi Note 14 Pro 5G, सस्ता देख सेल बढ़ीZoom

IP68 और 50MP कैमरे वाला फोन Redmi Note 14 Pro अब कम कीमत में

क्रोमा इस समय रेडमी के पॉपुलर स्मार्टफोन Redmi Note 14 Pro 5G पर शानदार ऑफर दे रहा है. अगर आप नया 5G स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह डील आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है. कंपनी की वेबसाइट पर ये स्मार्टफोन ₹30,999 की असल कीमत के मुकाबले ₹22,499 में लिस्ट किया गया है. यानी फोन पर सीधे ₹8,500 की छूट मिल रही है.

इसके अलावा HDFC Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर ग्राहकों को ₹2,000 तक का अडिशनल इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा. इस तरह कुल बचत ₹10,500 तक पहुंच सकती है.

दमदार डिस्प्ले और डिजाइन
रेडमी नोट 14 Pro 5G में 6.67 इंच का 3D कवर्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. फोन में कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन भी मिलता है, जिससे स्क्रीन ज्यादा मजबूत बनती है.

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
ये स्मार्टफोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 7300 Ultra प्रोसेसर के साथ आता है. इसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है. फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड HyperOS पर काम करता है, जो स्मूथ यूजर एक्सपीरिएंस देने का दावा करता है.

कैमरा और बैटरी
फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड और 2 मेगापिक्सल का सेंसर वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 20MP फ्रंट कैमरा दिया गया है. पावर के लिए स्मार्टफोन में 5,500mAh बैटरी दी गई है, जो 45W HyperCharge फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है.

बाकी खास फीचर्स
फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है, यानी ये पानी और धूल से सुरक्षित है. इसके अलावा डॉल्बी अटमॉस सपोर्ट वाले स्टीरियो स्पीकर्स, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.4 जैसे फीचर्स भी मिलते हैं . अगर आप प्रीमियम फीचर्स वाला 5G फोन कम कीमत में खरीदना चाहते हैं, तो रेडमी नोट 14 प्रो 5G की यह डील एक शानदार ऑप्शन साबित हो सकती है.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img