Ranchi Tourist Spot: ट्रैकिंग लवर्स का पसंदीदा बना रांची का ये हिडन वॉटरफॉल, झरना देखते ही गर्मी हो जाएगी गायब


Last Updated:

Ranchi Best Tourist Chunari Waterfall: रांची के पास चुनरी वॉटरफॉल घने होरहाप जंगल के बीच प्राकृतिक रूप में है. पथरीला रास्ता, कम पानी के बावजूद नहाने और जंगल ट्रैकिंग का खास अनुभव मिलता है. आइये जानते हैं इसके बारे में.

ख़बरें फटाफट

रांची: झारखंड की राजधानी रांची से करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर चुनरी वॉटरफॉल है. इस वॉटरफॉल की सबसे खास बात यह है कि यहां पर कोई सौंदर्यीकरण नहीं किया गया है. आपको जंगलों को पार करते हुए कच्ची सड़क से होते हुए नीचे की ओर उतरना होगा. यहां आपको जबरदस्त घने जंगलों के बीच खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा. यह घने जंगलों के बीच में स्थित शानदार वॉटरफॉल है. आइये जानते हैं इसके बारे में.

बता दें कि जो लोग जंगल ट्रैकिंग या फिर रिवर ट्रैकिंग करने के शौकीन हैं. वह भी यहां पर आ सकते हैं. दरअसल, यहां ये होरहाप जंगल काफी घना और बहुत खूबसूरत है. यहां कोई परिंदा पर मरते हुए आपके पास नजर नहीं आएगा. इक्का-दुक्का इंसान ही यहां पर नजर आएंगे. वह इसलिए क्योंकि, यहां पर रास्ते काफी पथरीले हैं. इसीलिए बुजुर्ग और उम्र दराज लोग यहां आने से बचते हैं.

वाटरफॉल में नहा सकते हैं आप

यहां पर खूबसूरत 2-3 धारा बहते हुए आपको नजर आएगी. जब जंगलों को पार करते हुए और टूटी फूटी सड़क पार करते हुए नीचे उतरेंगे. तब आप देखेंगे कि बेहद ही खूबसूरत वॉटरफॉल, जिसका पानी गर्मी के चलते थोड़ा कम है, लेकिन खूबसूरती बिल्कुल भी कम नहीं हुई है. पानी का स्तर कम है. इसलिए पानी में उतरकर नहाने का भी मजा ले सकते हैं. यहां घने जंगलों के बीच में नहाना आपको ऋषिकेश वाली फीलिंग दे सकता है.

यहां घूमने आए संतोष बताते हैं कि लोग ऋषिकेश जंगल को एक्सप्लोर करने के लिए जाते हैं. अगर वाक्य में जो लोग जंगल को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, एक बार ये जंगल आ जाएं. यहां पर आपको तरह-तरह के पेड़ जैसे साल, सागवान, जामुन, आम, कटहल, जंगली पौधे पक्षी और बगुले देखने को मिलेंगे. साथ ही गाय, भैंस, बकरी चारों तरफ सिर्फ और सिर्फ प्राकृतिक चीज ही दिखाई देंगे. यहां एक परसेंट भी आपको आर्टिफिशियल चीज देखने को नहीं मिलेगी.

बस इस तरीके से यहां पहुंचे

आपको बस एक बात का ध्यान रखना है कि आपके यहां खाने के लिए न पीने के लिए कुछ नहीं मिलने वाला है. इसलिए साथ आते हैं तो खाने पीने का सामान लेकर यहां आना है. यहां आपको टाटीसिल्वे में आना होगा और कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कॉलेज पास आ जाइए. यहां किसी से भी पूछ लीजिए कि वॉटरफॉल कहां है. वह आपको बता देंगे.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img