Ranchi Best Picnic Spot : रांची में बच्चों के लिए ये हैं 3 बेस्ट पिकनिक स्पॉट, हर पैरेंट्स की है पहली पसंद


Last Updated:

Ranchi Best Picnic Spot : रांची में छोटे बच्चों के लिए नक्षत्रवन, मोराबादी का निगम पार्क और हरमू बेहतरीन पिकनिक स्पॉट है. यहां कड़ी सिक्योरिटी, झूले, स्विमिंग पूल, कैफे और साफ सुथरा गार्डन बच्चों को खूब पसंद आएगा. यहां बड़ी संख्या में माता-पिता अपने बच्चों को लेकर पहुंचते हैं.

अगर आपके घर में खासतौर पर छोटे-छोटे बच्चे हैं. जैसे 2-3 साल के अगर उनको लेकर आपको पिकनिक मनवाना है और बहुत दूर नहीं जा सकते हैं तो रांची में आपको नक्षत्रवन मिल जाएगा. ये छोटे बच्चों के लिए बहुत ही बेस्ट पिकनिक स्पॉट है. यहां सिक्योरिटी बहुत टाइट होती है और यह बहुत ही खूबसूरत छोटा सा जंगल एरिया है, जिसको पार्क में तब्दील किया गया है.

इसके अलावा आप मोराबादी का निगम पार्क और हरमू भी छोटे बच्चों के लिए बेस्ट माना जाता है. क्योंकि, यहां पर कई सारे झूले और खाने पीने के विकल्प देखने को मिलते हैं और यहां पर सिक्योरिटी बहुत ही टाइट रहती है, लेकिन, यहां पर आपको इंट्री करने के लिए ₹20 चुकाने होंगे व पार्किंग की भी उचित व्यवस्था है.

यहां पर बच्चों को खेलने के लिए कई सारे झूले देखने को मिलते हैं. यहां पर मिकी माउस झूले, हॉन्टेड हाउस और छोटा सा स्विमिंग पूल एरिया है. जहां पर बच्चे नौका विहार का भी आनंद लेते हैं, पानी इतना कम होता है कि बस बच्चों के घुटने तक ही आता है. इसके अलावा यहां पर स्लाइडिंग, रनिंग व कई तरह के झूले देखने को मिलेंगे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

यहां पर सिक्योरिटी गार्ड जगह जगह रहते हैं. यही कारण है कि बच्चे कहीं बाहर और दूर जा नहीं पाते. यहां पर छोटे-छोटे कैफे बने हुए हैं. जहां पर बच्चे आइसक्रीम से लेकर चिप्स और कई तरह के खाने का भी आनंद ले सकते हैं और यहां पर खूबसूरत रंग-बिरंगे फूल भी देखने को मिलेंगे. यहां पर माता-पिता आराम से बैठकर क्वालिटी टाइम भी स्पेंड करते हैं.

यहां के खूबसूरत गार्डन में आपको एक रैपर तक भी देखने को नहीं मिलेगा. साफ सफाई भी काफी शानदार रहती है. यही कारण है कि माता-पिता अपने बच्चों को लेकर यहीं आते हैं. एक बात और है, यहां पर आपके बच्चे को और भी दूसरे बच्चे मिल जाते हैं. ऐसे में उनको एक बहुत अच्छी कंपनी भी मिल जाती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img