Places to visit in Nainital | Nainital zoo timing ticket price | नैनीताल में घूमने वाली जगहें |


Last Updated:

Nainital Zoo Visit Timing and Details: उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन नैनीताल में समुद्र तल से 2,100 मीटर की ऊंचाई पर स्थित गोविंद बल्लभ पंत हाई ऑल्टिट्यूड जू देश के सबसे अनोखे चिड़ियाघरों में से एक है. यहां हिमालय के ठंडे इलाकों में पाए जाने वाले अत्यंत दुर्लभ और संवेदनशील वन्यजीवों को उनके प्राकृतिक माहौल में बेहद करीब से देखा जा सकता है. इस जू की सबसे बड़ी खासियत यहां मौजूद मासूम रेड पांडा, ताकतवर बंगाल टाइगर, पाकिस्तान का राष्ट्रीय पशु ‘मारखोर’ और खूबसूरत सफेद मोर हैं. अगर आप नैनीताल की वादियों में रोमांच और सुकून का एक साथ अनुभव करना चाहते हैं, तो इस ऐतिहासिक जू की सैर करना बिल्कुल न भूलें.

उत्तराखंड के नैनीताल में स्थित गोविंद बल्लभ पंत हाई ऑल्टिट्यूड जू समुद्र तल से करीब 2,100 मीटर की ऊंचाई पर बसा है. यह देश के चुनिंदा ऊंचाई वाले चिड़ियाघरों में शामिल है, जहां हिमालयी वन्यजीवों को प्राकृतिक वातावरण के करीब रखा गया है. हर साल हजारों पर्यटक यहां दुर्लभ जीवों को देखने पहुंचते हैं.

इस जू की सबसे बड़ी पहचान यहां मौजूद रेड पांडा हैं. अपनी मासूम अदाओं और फुर्तीले स्वभाव के कारण ये पर्यटकों के पसंदीदा जीवों में शामिल हैं. रेड पांडा यहां आने वाले लोगों के आकर्षण का केंद्र है, यही वजह है कि इस जीव की देखभाल भी विशेष रूप से की जाती है. गर्मियों में रेड पांडा जैसे संवेदनशील जानवरों के बाड़ों में नियमित रूप से पानी का छिड़काव किया जाता है, जिससे तापमान नियंत्रित रहे और उन्हें गर्मी से राहत मिल सके. रेड पांडा स्वभाव से ठंडे वातावरण में रहने वाले जीव हैं, इसलिए उनके लिए विशेष सावधानी बरती जाती है.

नैनीताल स्थित गोविंद बल्लभ पंत हाई ऑल्टिट्यूड जू में बंगाल टाइगर पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है. अपनी ताकत, फुर्ती और शिकार करने की क्षमता के लिए प्रसिद्ध यह जीव भारत का राष्ट्रीय पशु भी है. इसकी शानदार चाल और दहाड़ को करीब से देखना पर्यटकों के लिए रोमांचक अनुभव बन जाता है. वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी यह प्रजाति महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

तेंदुआ अपनी तेज रफ्तार और पेड़ों पर चढ़ने की अद्भुत क्षमता के लिए जाना जाता है. नैनीताल जू में इन तेंदुओं को प्राकृतिक माहौल के अनुरूप बनाए गए बाड़ों में रखा गया है. यह जीव बेहद सतर्क और कुशल शिकारी माना जाता है. तेंदुए को करीब से देखकर पर्यटक वन्यजीवन की अनूठी दुनिया को समझने का अवसर प्राप्त करते हैं.

हिमालयी काला भालू उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में पाए जाने वाली महत्वपूर्ण प्रजातियों में शामिल है. इसके सीने पर बना सफेद निशान इसकी खास पहचान होता है. नैनीताल जू में पर्यटक इस दुर्लभ जीव की गतिविधियों को करीब से देख सकते हैं. गर्मियों में आप भालू को अपने बाड़ों में नहाते हुए देख सकते हैं. यहां दो भालू रखे गए हैं.

मारखोर अपनी खूबसूरत बनावट और घुमावदार लंबे सींगों के लिए प्रसिद्ध है. पर्वतीय क्षेत्रों में पाए जाने वाले इस दुर्लभ वन्यजीव को नैनीताल जू में देखना पर्यटकों के लिए खास अनुभव होता है. खास बात ये है कि यह जीव पाकिस्तान का राष्ट्रीय जीव है, यह जीव कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में भी आसानी से जीवनयापन कर लेता है. वन्यजीव प्रेमियों और बच्चों के बीच मारखोर विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहता है.

नैनीताल हाई ऑल्टिट्यूड जू का सफेद मोर पर्यटकों के बीच खास आकर्षण का केंद्र है. अपने शानदार पंखों और अद्भुत सौंदर्य के कारण यह हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है. कैमरों में इसकी तस्वीर कैद करने की होड़ लगी रहती है. सफेद मोर इस जू में आने वाले पर्यटकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहता है. जू में आप दो सफेद मोर देख सकते हैं.

हिमालयी क्षेत्रों में पाए जाने वाले घुरल और बार्किंग डियर भी जू की खास पहचान हैं. ये जीव पर्वतीय पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा माने जाते हैं. इन्हें करीब से देखकर पर्यटक प्रकृति की विविधता को बेहतर ढंग से समझ पाते हैं. गोट फैमिली के ये जानवर पर्यटकों के बीच काफी आकर्षण का केंद्र है. हालांकि पहाड़ों में घूमते समय आप इन जानवरों को जंगलों में भागते देख सकते हैं, जो आम बात है.

नैनीताल की खूबसूरत वादियों के बीच स्थित यह जू प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है. यहां की शांत वादियां और स्वच्छ वातावरण पर्यटकों को शहर की भागदौड़ से दूर सुकून का एहसास कराते हैं.गोविंद बल्लभ पंत हाई ऑल्टिट्यूड जू सिर्फ लोगों का मनोरंजन नहीं करता बल्कि यह वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता का महत्वपूर्ण माध्यम भी है. यदि आप नैनीताल घूमने जा रहे हैं, तो जू घूमना ना भूलें. जो आपकी ट्रिप को यादगार बना देगी. इस जू का टिकट 150 रुपये प्रति व्यक्ति है, साथ ही यह चिड़ियाघर सप्ताह में गुरुवार के दिन बंद रहता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img