सिर्फ स्मार्टफोन से शुरू करें YouTube चैनल, घर बैठे हो सकती है शानदार कमाई, जानिए जरूरी टिप्स


आजकल खाली समय को पैसे में बदलने का सबसे आसान और लोकप्रिय तरीका है YouTube चैनल शुरू करना. लाखों युवा घर बैठे वीडियो बनाकर हर महीने अच्छी-खासी कमाई कर रहे हैं. अच्छी बात ये है कि आपको महंगे कैमरे या स्टूडियो की जरूरत नहीं है. सिर्फ स्मार्टफोन और थोड़ी मेहनत से आप डॉलर में कमाई शुरू कर सकते हैं.

YouTube पर कमाई कैसे शुरू करें?

Step 1: चैनल बनाएं

अपने Gmail अकाउंट से YouTube ऐप या वेबसाइट पर जाएं.‘Create a channel’ पर क्लिक करें.चैनल का नाम रखें जो आपकी निश (niche) से जुड़ा हो. जैसे: Motivational Stories, Tech Reviews, Cooking, Facts, Finance Tips.

Step 2: कंटेंट बनाना शुरू करें

रोजाना 1 छोटा वीडियो (8-15 मिनट) बनाएं.शुरुआत में Shorts (15-60 सेकंड) से शुरू करें. Shorts से जल्दी व्यूज और सब्सक्राइबर मिलते हैं.अच्छा टाइटल, आकर्षक थंबनेल (Canva से फ्री बनाएं) और सही कीवर्ड्स यूज करें.मोबाइल से ही CapCut या VN ऐप में एडिटिंग कर सकते हैं.

Step 3: मोनेटाइजेशन के लिए योग्यता पूरी करें

YouTube पर पैसे कमाने (मोनेटाइजेशन) के लिए ये जरूरी है:

  • 1000 सब्सक्राइबर
  • 4000 वॉच आवर्स (पिछले 12 महीनों में)
    या
  • 10 मिलियन Shorts व्यूज (पिछले 90 दिनों में)
  • ये लक्ष्य 3-6 महीने की लगातार मेहनत से हासिल किया जा सकता है.

Step 4: मोनेटाइजेशन ऑन करें

YouTube Studio में जाएं> Monetization पर क्लिक करें.

शर्तें पूरी होने पर अप्लाई करें.

अप्रूवल मिलने के बाद AdSense अकाउंट लिंक करें.

अब आपके वीडियो पर ऐड्स आएंगे और व्यूज के हिसाब से डॉलर में पैसे मिलेंगे.

कितनी कमाई हो सकती है?

शुरुआत में ₹10,000-25,000 प्रति महीने आसानी से हो सकती है. अच्छे चैनल महीने में 1-5 लाख रुपये या उससे ज्यादा कमा लेते हैं. कमाई Ads, Super Chat, Channel Memberships, Super Thanks और स्पॉन्सरशिप से होती है.

सफलता के आसान टिप्स

  • एक ही टॉपिक पर लगातार वीडियो बनाएं (Niche चुनें)
  • नियमित अपलोड करें (हफ्ते में कम से कम 3-4 वीडियो)
  • दर्शकों से जुड़ें- कमेंट्स का रिप्लाई दें
  • ट्रेंडिंग टॉपिक पर वीडियो बनाएं
  • कॉपीराइट फ्री म्यूजिक और इमेज यूज करें

YouTube आज सबसे आसान और सच्चा प्लेटफॉर्म है जहां मेहनत का पूरा फल मिलता है. खाली समय बर्बाद करने की बजाय आज ही चैनल शुरू करें. पहले 3-4 महीने मेहनत करें, उसके बाद कमाई अपने आप शुरू हो जाएगी.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img