इस भीषण गर्मी में ज्यादा एक्सरसाइज कतई न करें, जानलेवा हो सकती है गलती, डॉक्टर ने बताई यह बात


Last Updated:

Heavy Exercise in Extreme Heat: भीषण गर्मी में ज्यादा एक्सरसाइज करना शरीर के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार हाई टेंपरेचर में वर्कआउट करने से डिहाइड्रेशन, हीट एक्सॉशन और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे मौसम में हल्की एक्सरसाइज करना ठीक है और इस दौरान पर्याप्त पानी पीना भी बेहद जरूरी है.

Zoom

भयंकर गर्मी में ज्यादा वर्कआउट करना खतरनाक हो सकता है.

Excessive Workout During Heatwave: देश के कई हिस्सों में इस समय भीषण गर्मी और हीटवेव का दौर जारी है. तापमान लगातार 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा है और ऐसे मौसम में डॉक्टर लोगों को खास सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं. एक्सपर्ट्स का कहना है कि तेज गर्मी में ज्यादा एक्सरसाइज करना भी शरीर के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. सुबह देर तक दौड़ना, धूप में जॉगिंग करना या हैवी वर्कआउट करना कई बार हीट स्ट्रोक जैसी जानलेवा स्थिति पैदा कर सकता है. गर्म मौसम में शरीर पहले से ही खुद को ठंडा रखने के लिए ज्यादा मेहनत करता है. ऐसे में अगर व्यक्ति ज्यादा एक्सरसाइज करता है, तो शरीर का तापमान तेजी से बढ़ने लगता है और डिहाइड्रेशन, हीट एक्सॉशन और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है.

नई दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के प्रिवेंटिव हेल्थ एंड वेलनेस डिपार्टमेंट की डायरेक्टर डॉ. सोनिया रावत ने News18 को बताया जब हम एक्सरसाइज करते हैं, तो शरीर हीट पैदा करता है. सामान्य मौसम में पसीना और ब्लड सर्कुलेशन शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं, लेकिन अत्यधिक गर्मी और उमस में शरीर की यह क्षमता कमजोर पड़ सकती है. अत्यधिक गर्मी शरीर के टेंपरेचर कंट्रोल सिस्टम पर दबाव डालती है, जिससे दिल, किडनी और दिमाग पर बुरा असर पड़ सकता है. अगर समय रहते शरीर को ठंडा न किया जाए, तो हीट स्ट्रोक जैसी गंभीर स्थिति बन सकती है. इसलिए सावधानी बेहद जरूरी है.

किन लोगों को ज्यादा खतरा है?

डॉक्टर के मुताबिक कुछ लोगों में गर्मी के दौरान ज्यादा एक्सरसाइज करना ज्यादा खतरनाक हो सकता है. इनमें बुजुर्ग, हार्ट के मरीज, हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीज शामिल हैं. इसके अलावा आउटडोर वर्कर्स, एथलीट्स और लंबे समय तक धूप में रहने वाले लोग भी ज्यादा जोखिम में रहते हैं. अगर गर्मी में एक्सरसाइज करते समय अचानक चक्कर आने लगें, कमजोरी महसूस हो, ज्यादा पसीना आए, सिर दर्द हो, उल्टी जैसा लगे या भ्रम की स्थिति बनने लगे, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. अगर व्यक्ति बेहोश होने लगे, शरीर बहुत गर्म हो या व्यवहार असामान्य लगे, तो तुरंत मेडिकल मदद लेना जरूरी है.

गर्मी में जरूर बरतें ये सावधानियां

एक्सपर्ट का साफ कहना है कि भीषण गर्मी में हैवी वर्कआउट या लंबी दौड़ से बचना चाहिए. अगर एक्सरसाइज करना जरूरी हो, तो सुबह बहुत जल्दी या शाम को तापमान कम होने पर करें. इसके अलावा शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है. एक्सरसाइज से पहले, दौरान और बाद में पर्याप्त पानी पीना चाहिए. हल्के और ढीले कपड़े पहनना, बार-बार ब्रेक लेना और धूप से बचना भी जरूरी है. गर्मियों में हल्की वॉक, योग, स्ट्रेचिंग या इंडोर एक्सरसाइज बेहतर विकल्प माने जाते हैं. बहुत ज्यादा थकाने वाली गतिविधियों से बचना चाहिए. इसके अलावा धूप में बाहर भी कम से कम निकलना चाहिए.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img