दिवाली से पहले सोना-चांदी हुआ सस्ता, चांदी में 3,700 रुपये से ज्यादा की गिरावट


रिकॉर्ड ऊंचाई से आधी से भी कम हुई चांदी की कीमत

चांदी की कीमतों में आई गिरावट का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह अपने रिकॉर्ड स्तर से आधे से भी नीचे आ चुकी है। इस साल जनवरी के आखिरी सप्ताह में चांदी ने 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम का ऐतिहासिक उच्चतम स्तर छुआ था। इसके बाद से इसमें लगातार गिरावट देखने को मिली और शुक्रवार को इसका भाव 1,85,723 रुपये पर पहुंच गया।

तकनीकी विश्लेषकों के मुताबिक, सोने के लिए 1.40 लाख से 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम का स्तर अहम सपोर्ट जोन है। अगर यह स्तर टूटता है तो कीमत 1.37 लाख से 1.38 लाख रुपये तक फिसल सकती है। वहीं, चांदी के लिए 1.83 लाख से 1.85 लाख रुपये प्रति किलोग्राम का स्तर अगला प्रमुख सपोर्ट माना जा रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा कीमतें लंबी अवधि के निवेशकों और त्योहारी खरीदारी करने वालों के लिए आकर्षक हो सकती हैं। हालांकि, बाजार की अगली दिशा फेडरल रिजर्व की 8-9 दिसंबर को होने वाली बैठक, अमेरिकी महंगाई और रोजगार के आंकड़ों पर निर्भर करेगी। अगर आर्थिक आंकड़े कमजोर आते हैं और ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका घटती है तो सोने-चांदी में रिकवरी संभव है। इसके उलट महंगाई के आंकड़े मजबूत रहने पर कीमतों में गिरावट और बढ़ सकती है। चांदी में सोने के मुकाबले ज्यादा गिरावट आने की आशंका भी जताई गई है।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img