विधान परिषद चुनाव के नतीजे आते ही सत्तारूढ़ ‘महायुति’ में दरारें सामने आईं
बीजेपी ने खराब प्रदर्शन के लिए सहयोगी दल शिवसेना को ही जिम्मेदार ठहराया
महा विकास आघाडी ने तीन सीटें जीतीं, जबकि बीजेपी नीत ‘महायुति’ को दो सीटे मिली
महाराष्ट्र में विधान परिषद की पांच सीट पर हुए चुनाव के नतीजे आते ही गुरूवार को सत्तारूढ़ ‘महायुति’ में दरारें सामने आ गईं। बीजेपी ने विधान परिषद चुनावों में गठबंधन के खराब प्रदर्शन के लिए अपने सहयोगी दल शिवसेना को ही जिम्मेदार ठहराया और उस पर सहयोग नहीं करने का खुला आरोप लगाया है।
एमवीए ने तीन सीट जीतीं, ‘महायुति’ को केवल दो सीट
महाराष्ट्र विधान परिषद के पांच स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान हुआ था। इनमें से विपक्षी महा विकास आघाडी (एमवीए) ने तीन सीटें जीतीं, जबकि बीजेपी नीत ‘महायुति’ ने दो सीटें हासिल कीं। ये चुनाव पुणे स्नातक, नागपुर स्नातक, छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) स्नातक, पुणे शिक्षक और अमरावती शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए हुए थे।




