देहरादून से सिर्फ 90 KM दूर छिपा है मिनी स्विट्जरलैंड! जहां 312 फीट ऊंचे झरने का नजारा देख रह जाएंगे दंग


X

देहरादून के पास मिनी स्विट्जरलैंड! जहां 312 फीट ऊंचा झरना बना देगा दीवाना

 

arw img

Tiger Falls Chakrata Dehradun: देश के मैदानी इलाकों में जहां जून की भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं, वहीं उत्तराखंड के देहरादून जिले में स्थित खूबसूरत हिल स्टेशन चकराता का ‘टाइगर फॉल’ पर्यटकों के लिए किसी विदेशी जन्नत से कम नहीं लग रहा है. मसूरी के कैम्पटी फॉल जैसी भारी भीड़भाड़ और शोर-शराबे से दूर, समुद्र तल से करीब 1,395 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह झरना घने देवदार और ओक के जंगलों के बीच अपनी प्राकृतिक खूबसूरती बिखेर रहा है. पहाड़ों को चीरती हुई लगभग 312 फीट की ऊंचाई से जब पानी की तेज धार सीधे नीचे गिरती है, तो इसकी गूंज किसी शेर की दहाड़ जैसी लगती है, इसलिए लोग इसकी तुलना विदेशों के मशहूर झरनों से कर रहे हैं. देहरादून से करीब 85 से 90 किलोमीटर दूर स्थित इस टाइगर फॉल तक आप बस, टैक्सी या निजी गाड़ी से विकासनगर और कालसी होते हुए चकराता पहुंच सकते हैं, जहां से 20 किलोमीटर आगे जाकर मुख्य सड़क से केवल 1 किलोमीटर का एक छोटा और सुंदर पैदल ट्रैक आपको सीधे इस जादुई झरने के करीब ले जाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img