पहले डील करो फिर हटेगी नाकेबंदी, क्रिप्टिक पोस्ट के बाद ट्रंप का ईरान को संदेश


होमदुनियाअमेरिका

पहले डील फिर हटेगा नाकेबंदी, क्रिप्टिक पोस्ट के बाद ट्रंप का ईरान को संदेश

Last Updated:

डोनाल्ड ट्रंप की ट्रूथ सोशल पर साझा की गई इस AI-जनरेटेड तस्वीर में ईरानी शिप तबाह होती हुई दिखाई गई थी. हवा में मलबा उड़ता हुआ और उनके ऊपर अमेरिकी झंडा लगा एक ड्रोन दिखाई दे रहा है. इसके बाद से एक पोस्ट सामने आई है. इसमें उन्होंने ईरान को संदेश दिया है

Zoom

ईरान-अमेरिका शांति वार्ता पर होने वाला है बड़ा ऐलान

अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्रिप्टिक पोस्ट के बाद एक और पोस्ट किया है. इसमें ईरान को साफ संदेश दिया है कि जब तक डील फाइनल नहीं होती तब तक होर्मूज पर नाकेबंदी जारी रहेंगी. अमेरिका को इसके लिए कोई जल्दी नहीं है. उन्होंने साथ ही पूर्व राष्ट्रपति बाराक ओबामा पर भी तंज कसा है.

इस पोस्ट बाराम ओबामा प्रशासन की और से लिए फैसलों को नौसखियों की तरह लिए गए फैसले कहा है. हमारे देश द्वारा की गई सबसे खराब डील्स में से एक थी ईरान न्यूक्लियर डील, जिसे बराक हुसैन ओबामा और ओबामा प्रशासन के बिल्कुल नौसिखिया लोगों ने सामने रखा. इसे साइन करके लागू किया. यह ईरान के लिए न्यूक्लियर हथियार बनाने का सीधा रास्ता था. लेकिन ट्रंप प्रशासन की और से ईरान के साथ अभी जो बातचीत चल रही है, वह वैसी बिल्कुल नहीं है. यह ठीक उससे असल में तो वह इसके ठीक उलट है!

जब तक समझौता नहीं तब तक नाकेबंदी

उन्होंने आगे लिखा कि बातचीत एक सही तरीके से आगे बढ़ रही है. मैंने अपने प्रतिनिधियों को निर्देश दिया है कि वे किसी भी डील को लेकर जल्दबाजी न करें, क्योंकि समय हमारे पक्ष में है. जब तक कोई समझौता नहीं हो जाता, उसे प्रमाणित नहीं कर दिया जाता और उस पर हस्ताक्षर नहीं हो जाते, तब तक नाकाबंदी पूरी तरह से लागू रहेगी. दोनों पक्षों को अपना पूरा समय लेना चाहिए और सब कुछ ठीक से करना चाहिए. इसमें कोई गलती नहीं होनी चाहिए!

ईरान के साथ हमारे संबंध अब कहीं ज्यादा पेशेवर और लाभकारी होते जा रहे हैं. हालांकि, उन्हें यह समझना होगा कि वे न तो कोई न्यूक्लियर हथियार या बम बना सकते हैं और न ही उसे हासिल कर सकते हैं. अब तक, मध्य पूर्व के सभी देशों को उनके समर्थन और सहयोग के लिए धन्यवाद देना चाहूंगा. यह समर्थन और सहयोग तब और भी ज़्यादा बढ़ेगा और मज़बूत होगा, जब वे ऐतिहासिक ‘अब्राहम अकॉर्ड्स’ में शामिल देशों के साथ जुड़ेंगे. कौन जाने, शायद ‘इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ ईरान’ भी इसमें शामिल होना चाहे! इस मामले पर अपना ध्यान देने के लिए आप सभी का धन्यवाद.

इससे पहले किया था क्रिप्टिक पोस्ट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिंक पोस्ट किया था. इसमें डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा है, “Adios”. इसने अमेरिका-ईरान शांति वार्ता को लेकर नई अनिश्चितता पैदा कर दी थी. इस संदेश के साथ उन्होंने तस्वीर भी साझा की है, जिसमें समुद्र में धमाके होते और ईरानी झंडे लगे जहाज दिखाई दे रहे हैं.

About the Author

authorimg

सज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से अधिक का अनुभव है और फिलहाल अभी सीनियर सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले इनशॉर्ट्स औ…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img