उत्तराखंड आए और इस वॉटरफॉल का मजा नहीं लिया, तो घूमना बेकार! फैमिली के लिए बेस्ट टूरिस्ट स्पॉट


Last Updated:

Dehradun News: अगर आप उत्तराखंड की वादियों का मजा लेने जा रहे हैं, तो आपको राजधानी देहरादून के उस बेस्ट वॉटरफॉल के बारे में बताने वाले हैं, जहां गर्मी में ठंडी जलवायु का आनंद उठा सकते हैं.

देहरादून: भागदौड़ भरी जिंदगी और शहर के शोर-शराबे से दूर अगर आप अपने परिवार के साथ सुकून के कुछ पल बिताना चाहते हैं तो देहरादून का ‘किमाड़ी वाटरफॉल’ आपके लिए एक बेस्ट ठिकाना है. मसूरी रोड से सटे किमाड़ी क्षेत्र में स्थित यह झरना इन दिनों स्थानीय लोगों और पर्यटकों के बीच फैमिली आउटिंग और पिकनिक के लिए पहली पसंद बनता जा रहा है.

यह हिडन वाटर फॉल प्रकृति की गोद में बसा देहरादून का एक शांत कोना है. सहस्रधारा और गुच्चूपानी जैसी भीड़-भाड़ वाली जगहों से परे किमाड़ी वाटरफॉल अपनी शांत और स्वच्छ आबोहवा के लिए जाना जाता है. घने जंगलों और पहाड़ों के बीच से बहता ठंडी लहरों का यह झरना मानसिक शांति देने के साथ-साथ तन-मन को तरोताजा कर देता है.

दोस्तों के साथ कर सकते हैं मौज
देहरादून के इस वॉटरफॉल का शांत वातावरण बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर उम्र के वर्ग के लिए अनुकूल है. वैसे यहां दोस्तों के साथ चिल्ल करने के लिए लोग आते हैं. देहरादून के घंटाघर से 15 किलोमीटर दूरी पर यह हिडन वाटर फॉल स्थित है.

50 मीटर ऊंचाई से गिरने वाला झरना
गुजरात के अहमदाबाद से घूमने आए अमित बताते हैं कि वह हरिद्वार घूमने के लिए आए थे. उसके बाद उन्होंने देहरादून का रुख किया और यहां वॉटरफॉल देखने के लिए चले आए. उन्होंने कहा कि अहमदाबाद में बहुत ज्यादा गर्मी हो रही थी. वह अपने परिवार के साथ ठंडी जलवायु की तरफ आना चाहते थे, इसीलिए उन्होंने देवभूमि को पंसद किया और इस हिडन वॉटरफॉल में उन्हें आकर काफी ज्यादा अच्छा लगा, क्योंकि पानी काफी ठंडा था. पहाड़ों की चट्टानों से निकलने वाला यह पानी सिर्फ ठंडा ही नहीं, बल्कि साफ है.

दिल और दिमाग तरोताजा
देहरादून के किमाड़ी गांव में लगभग 50 मीटर ऊपर से गिरते झरने के ठंडे पानी की बूंदे हवा के साथ जब आपको छुएंगी तो आपका दिल और दिमाग तरोताजा हो जाएगा. कुदरत का यह नजारा आपको उत्तराखंड के किसी दूरस्थ कोने में नहीं, बल्कि राजधानी देहरादून में ही देखने को मिल जाएगा. देहरादून के किमाड़ी में यह वॉटरफॉल स्थित है, जहां शोर-शराबा नहीं होता है और यहां पर सैकड़ों पर्यटक रोजाना अपना समय बिताने और प्रकृति का आनंद लेने पहुंचते हैं.

गाड़ी से घूमने में 42 मिनट का समय
किमाड़ी वॉटरफॉल पहुंचने के कई रास्ते हैं. आप देहरादून के घंटाघर से किमाड़ी पहुंचने के लिए न्यू कैंटोनमेंट रोड का रूट ले सकते हैं, जहां से यह दूरी लगभग 16 किलोमीटर है और गाड़ी से पहुंचने में करीब 42 मिनट का समय लगता है. घंटाघर से शुरू होकर आप हाथीबड़कला और विजय कॉलोनी होते हुए न्यू कैंटोनमेंट रोड पर आगे बढ़ें, जहां से सालावाला और अनारवाला की खूबसूरत वादियों से गुजरते हुए आप किमाड़ी मार्ग पर पहुंच जाएंगे. यहां से आगे का सफर घुमावदार पहाड़ी रास्तों और घने पेड़ों के बीच से होकर गुजरता है, जो आपको सीधे बेहद खूबसूरत और शांत किमाड़ी पॉइंट तक ले जाएगा.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img