Last Updated:
Daily Oil Intake for Better Health: अधिकतर लोग रोज जरूरत से ज्यादा तेल का सेवन कर रहे हैं, जिसकी वजह से तमाम बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं. मशहूर लिवर डॉक्टर शिवकुमार सरीन के अनुसार वयस्कों को एक दिन में 5 से 6 चम्मच से ज्यादा ऑयल या घी नहीं खाना चाहिए. बच्चों के लिए इसकी मात्रा और कम हो सकती है. ज्यादा तेल खाने से लिवर डिजीज, मोटापा, हाई कोलेस्ट्रॉल और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है.
डॉ. सरीन के अनुसार एक दिन में 5 से 6 चम्मच तेल या घी खाना चाहिए.
How Much Oil Safe Per Day: अधिकतर खाने-पीने की चीजों में तेल का इस्तेमाल किया जाता है. सब्जी, दाल, पराठा, स्नैक्स और फास्ट फूड जैसी चीजों में अच्छी खासी मात्रा में ऑयल यूज किया जाता है. शरीर को हेल्दी फैट की जरूरत होती है, लेकिन जरूरत से ज्यादा तेल का सेवन करना कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार तेल का जरूरत से ज्यादा सेवन मोटापा, हाई कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर, फैटी लिवर और हार्ट डिजीज का कारण बन सकता है. ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि आपको रोज कितना तेल खाना चाहिए और कितनी मात्रा सेहत के लिए नुकसानदायक होती है.
फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने 30 मार्च 2026 को अपने एक्स हैंडल पर देश के मशहूर लिवर डॉक्टर शिवकुमार सरीन का एक वीडियो शेयर किया था. इसमें एसके सरीन ने बताया कि एक सामान्य वयस्क व्यक्ति को रोजाना लगभग 5 से 6 चम्मच तेल या घी का सेवन करना चाहिए. एक चम्मच में करीब 5 ग्राम तेल या घी आता है. इस हिसाब से एक दिन में 25 से 30 ग्राम तेल या घी का सेवन करना चाहिए. अगर इससे कम तेल खाएंगे, तो शरीर को फायदा ही होगा. जो लोग वजन कम करना चाहते हैं या जिन्हें कोई बीमारी है, उन लोगों को कम से कम तेल खाना चाहिए.
How much oil are you consuming in a day? Is it within the safe limit? Watch renowned liver expert Dr. Shiv Sarin explain how much oil you can consume in a day & how keeping track of daily oil intake is an effective step in preventing obesity.#StopObesity #EatRightIndia pic.twitter.com/11y6SAqYc8





