ऑस्ट्रेलिया का हर शख्स कैसे है इतना हेल्दी? हर फूड पैकेट्स पर होती है ये चीज, इंडियन शख्स ने दिखाई असलियत


Last Updated:

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों का ध्यान ऑस्ट्रेलिया के फूड सिस्टम की तरफ खींच दिया है. Nishu and Rohit नाम के यूजर्स ने दिखाया कि वहां बिकने वाले लगभग हर पैकेज्ड फूड पर हेल्थ स्टार रेटिंग दी जाती है, जिससे लोग आसानी से समझ पाते हैं कि कौन सा खाना कितना हेल्दी है. वीडियो देखने के बाद कई लोग इसे ऑस्ट्रेलिया के लोगों की फिटनेस और हेल्थ अवेयरनेस से जोड़कर देख रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

ऑस्ट्रेलिया में ज्यादातर पैकेज्ड फूड पर होती है रेटिंग.

आजकल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे Nishu and Rohit नाम के यूजर्स ने शेयर किया है. वीडियो में ऑस्ट्रेलिया के सुपरमार्केट में बिकने वाले पैकेज्ड फूड प्रोडक्ट्स दिखाए गए हैं, जिनके सामने एक खास तरह की हेल्थ रेटिंग लिखी नजर आती है. यह रेटिंग बताती है कि कोई फूड आइटम सेहत के लिए कितना बेहतर या नुकसानदायक हो सकता है. वीडियो देखने के बाद कई भारतीय यूजर्स हैरान हैं और सवाल पूछ रहे हैं कि क्या यही वजह है कि ऑस्ट्रेलिया के लोग अपनी डाइट को लेकर ज्यादा जागरूक रहते हैं.

दरअसल ऑस्ट्रेलिया में ज्यादातर पैकेज्ड फूड पर “Health Star Rating” यानी हेल्थ स्टार रेटिंग दी जाती है. यह रेटिंग 0.5 से लेकर 5 स्टार तक होती है. जितने ज्यादा स्टार, उतना बेहतर माना जाता है कि वह प्रोडक्ट पोषण के हिसाब से सही है. यह सिस्टम लोगों को जल्दी समझने में मदद करता है कि उन्हें कौन सा सामान खरीदना चाहिए और किसे कम मात्रा में खाना बेहतर होगा. पैकेट के सामने ही यह जानकारी होने से लोगों को बार-बार पीछे लिखे छोटे अक्षरों में पोषण संबंधी जानकारी पढ़ने की जरूरत नहीं पड़ती.

View this post on Instagram





Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img