Apple iPhone 17 खरीदने का शानदार मौका, कीमत में भारी कटौती, एक्सचेंज और EMI से और सस्ता फोन


Powered by :

Last Updated:

फ्लिपकार्ट पर Apple iPhone 17 पर बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है. बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज के बाद इसकी कीमत ₹75,905 तक पहुंच रही है. जानिए पूरी डील, EMI प्लान और फीचर्स.

ख़बरें फटाफट

Apple iPhone 17 खरीदने का शानदार मौका, कीमत में भारी कटौती, EMI से और भी सस्ताZoom

Apple iPhone 17 पर धमाकेदार ऑफर, बैंक कार्ड से मिल रहा डिस्काउंट

फ्लिपकार्ट ने भारत में ऐपल आईफोन 17 पर एक शानदार ऑफर पेश किया है, जिससे ये प्रीमियम स्मार्टफोन पहले से काफी सस्ता मिल रहा है. ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर आईफोन 17 का 256GB Black वेरिएंट ₹82,900 की लिस्टेड कीमत पर उपलब्ध है, लेकिन बैंक ऑफर और एक्सचेंज बेनिफिट्स के बाद इसकी कीमत और भी कम हो जाती है.

फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक और SBI क्रेडिट कार्ड यूजर्स को इस डिवाइस पर ₹6,995 का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है. इस ऑफर को लागू करने के बाद iPhone 17 की प्रभावी कीमत ₹75,905 तक पहुंच जाती है. इसके अलावा, ग्राहकों के लिए आसान EMI ऑप्शन भी उपलब्ध हैं, जिसकी शुरुआत ₹2,915 प्रति माह (36 महीने) से होती है.

इसके साथ ही फ्लिपकार्ट पुराने स्मार्टफोन के बदले एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है, जिसमें यूजर्स को अधिकतम ₹48,650 तक का लाभ मिल सकता है. हालांकि, यह एक्सचेंज वैल्यू फोन की कंडीशन, ब्रांड और मॉडल पर निर्भर करती है. कुछ पिनकोड पर यह ऑफर उपलब्ध नहीं भी हो सकता है.

अडिशनल पेमेंट ऑफर्स की बात करें तो Flipkart Axis Debit Card पर ₹750 का कैशबैक, BHIM UPI पर ₹50 का कैशबैक और Mobikwik UPI पर ₹15 का कैशबैक भी मिल रहा है. कंपनी ने नो-कॉस्ट EMI और इंस्टेंट EMI ऑप्शन भी पेश किए हैं, जिससे खरीदारी और आसान हो जाती है.

कैसे हैं ऐपल आईफोन 17 के फीचर्स?

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Apple iPhone 17 में 6.3-इंच का ऑल-स्क्रीन OLED डिस्प्ले दिया गया है. ये फोन ऐपल के नए A19 चिपसेट और हेक्सा कोर प्रोसेसर पर काम करता है. इसमें 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है.

कैमरे के तौर पर iPhone 17 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें दो 48MP सेंसर शामिल हैं. वहीं फ्रंट में 18MP सेल्फी कैमरा मौजूद है. फोन को फ्लिपकार्ट पर यूजर्स से 4.6-स्टार रेटिंग मिली है, जो इसके कैमरा और परफॉर्मेंस को मजबूत दर्शाती है. फ्लिपकार्ट का ये ऑफर उन लोगों के लिए अच्छा मौका है जो प्रीमियम iPhone कम कीमत में खरीदना चाहते हैं.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img