Last Updated:
जिस रसायन का रिसाव हो रहा है, वह अत्यधिक ज्वलनशील है. इसका उपयोग प्लास्टिक व रेजिन बनाने में किया जाता है. यह समस्या गॉर्डन ग्रोव शहर में ‘जीकेएन एयरोस्पेस’ नामक फैक्ट्री में शुरू हुई. यहाँ ‘मिथाइल मेथाक्रायलेट’ रसायन से भरे एक बड़े स्टोरेज टैंक से अचानक गैस का रिसाव होने लगा.
कैलिफोर्निया के आसपास के छह शहरों से लगभग 40000 लोगों को तुरंत अपने घर खाली करने के आदेश जारी किए हैं. इसकी वजह ऑरेंज काउंटी में एक फैक्ट्री के स्टोरेज टैंक से ‘मिथाइल मेथाक्रायलेट’ नाम के खतरनाक और ज्वलनशील केमिकल का रिसाव है. टैंक का एक वाल्व खराब होने की वजह से इस लीक को पूरी तरह रोकना नामुमकिन हो गया है. अब टैंक के फटने या भारी मात्रा में केमिकल के बहने का खतरा मंडरा रहा है. इस गंभीर संकट को देखते हुए प्रशासन ने ये फैसला लिया है.
अथॉरिटी ने दी चेतावनी
फायर अथॉरिटी के अधिकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि अब केवल दो खतरे हैं. पहला, टैंक पूरी तरह टूट जाएगा जिससे पार्किंग एरिया में करीब 6000 से 7000 गैलन जहरीला केमिकल फैल जाएगा, या फिर अत्यधिक गर्मी के कारण टैंक में भयानक ब्लास्ट हो जाएगा. अगर ऐसा धमाका होता है, तो आस-पास मौजूद ईंधन और दूसरे केमिकल के टैंक भी इसकी चपेट में आ जाएंगे, जिससे तबाही और बढ़ सकती है.
इस जहरीले रसायन को स्थानीय नालों, नदियों या पास के समुद्र में मिलने से रोकने के लिए बचाव कर्मियों ने रेत की बोरियों से मजबूत दीवारें खड़ी की हैं. स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि अगर यह केमिकल ज्यादा गर्म होता है, तो इससे निकलने वाली भाप इंसानी सेहत के लिए बहुत नुकसानदेह है. इसकी वजह से लोगों को सांस लेने में तकलीफ, आँखों में तेज जलन, जी मिचलाना और गंभीर सिरदर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.
लोगों ने घर छोड़ने से किया मना
इस खतरे के बावजूद, पुलिस के मुताबिक करीब 15 फीसदी लोगों ने अपने घरों को छोड़ने से इनकार कर दिया है. वहीं प्रशासन ने विस्थापितों के लिए दो बड़े शेल्टर देने के लिए कहा है. यह पूरी घटना लॉस एंजिल्स से लगभग 38 मील दूर गॉर्डन ग्रोव शहर में हुई है, जो डिज़नीलैंड के थीम पार्कों के बेहद करीब है. फिलहाल डिज़नीलैंड को इस खतरे से बाहर रखा गया है, लेकिन अधिकारियों ने आम जनता से इस आदेश को बेहद गंभीरता से लेने की अपील की है.
About the Author

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से अधिक का अनुभव है और फिलहाल अभी सीनियर सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले इनशॉर्ट्स औ…और पढ़ें





