Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी में गिरावट, खरीदारी से पहले चेक करें ताजा रेट


वैश्विक स्तर पर जारी अस्थिरता और भू-राजनीतिक तनाव के बीच शुक्रवार को घरेलू बाजार में सोना और चांदी हल्की गिरावट के साथ खुले। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुरुआती कारोबार में दोनों कीमती धातुएं सीमित दायरे में कारोबार करती दिखीं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमतों पर दबाव देखने को मिला, जिसका असर घरेलू बाजार पर साफ नजर आया।

MCX पर सोने में कमजोरी

एमसीएक्स पर सोने का 5 जून 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,59,606 रुपए के मुकाबले 108 रुपए की गिरावट के साथ 1,59,498 रुपए पर खुला। सुबह 9:56 बजे तक सोना 405 रुपए यानी 0.25 प्रतिशत टूटकर 1,59,201 रुपए पर कारोबार कर रहा था। कारोबार के दौरान सोने ने 1,58,816 रुपए का न्यूनतम स्तर और 1,59,498 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ।

चांदी में भी दबाव, सीमित दायरे में कारोबार

सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी नरमी दर्ज की गई। एमसीएक्स पर 5 जुलाई 2026 की चांदी का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 2,74,883 रुपए के मुकाबले 1,083 रुपए की कमजोरी के साथ 2,73,800 रुपए पर खुला। खबर लिखे जाने तक चांदी 533 रुपए यानी 0.19 प्रतिशत गिरकर 2,74,350 रुपए पर कारोबार कर रही थी। कारोबार के दौरान चांदी ने 2,73,266 रुपए का निचला स्तर और 2,75,000 रुपए का ऊपरी स्तर दर्ज किया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है। कॉमेक्स पर सोना 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,527 डॉलर प्रति औंस पर था, जबकि चांदी 0.18 प्रतिशत टूटकर 76.88 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। वैश्विक स्तर पर जारी अस्थिरता के बीच निवेशक सतर्क नजर आ रहे हैं।

ईरान-अमेरिका तनाव पर नजर

बाजार की नजर ईरान और अमेरिका के बीच जारी कूटनीतिक गतिविधियों पर भी बनी हुई है। ईरान की समाचार एजेंसी ISNA के मुताबिक तेहरान और वाशिंगटन के बीच मध्यस्थों के जरिए बातचीत जारी है। दोनों पक्ष संघर्ष खत्म करने के लिए औपचारिक समझौते का ढांचा तैयार करने की दिशा में संदेशों और ड्राफ्ट का आदान-प्रदान कर रहे हैं। इस बीच भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सकारात्मक रही और सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में कारोबार करते दिखे।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img