iQOO 15T के फीचर्स लीक, 200 मेगापिक्सल कैमरा और 144Hz डिस्प्ले से मचाएगा तहलका


भारतीय स्मार्टफोन बाजार में जल्द ही एक नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन दस्तक दे सकता है. खबरों के मुताबिक, iQOO अपने नए प्रीमियम फोन iQOO 15T पर काम कर रहा है, जिसे आने वाले महीनों में भारत में लॉन्च किया जा सकता है. हालांकि कंपनी ने अभी तक इस डिवाइस को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन कई लीक्स और रिपोर्ट्स में इसके फीचर्स सामने आए हैं.

लीक हुई जानकारी के मुताबिक, iQOO 15T में बड़ी बैटरी, पावरफुल प्रोसेसर और हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले जैसे फ्लैगशिप फीचर्स देखने को मिल सकते हैं. यही वजह है कि लॉन्च से पहले ही यह फोन चर्चा का विषय बन गया है.

144Hz डिस्प्ले के साथ मिलेगा शानदार अनुभव
रिपोर्ट्स के मुताबिक, iQOO 15T में 6.82 इंच का LTPO AMOLED फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है. ये स्क्रीन 144Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी, जिससे गेमिंग और स्क्रॉलिंग का एक्सपीरिएंस काफी स्मूथ हो सकता है.

इसके अलावा फोन में 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलने की उम्मीद है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन आसानी से देखी जा सकेगी.

दमदार प्रोसेसर और गेमिंग पर फोकस
परफॉर्मेंस के लिए iQOO 15T में MediaTek Dimensity 9500 Monster Edition प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है. यह 3nm तकनीक पर आधारित चिपसेट होगा, जो बेहतर स्पीड और पावर एफिशिएंसी प्रदान कर सकता है.

गेमिंग को और बेहतर बनाने के लिए फोन में Q3 कस्टम ई-स्पोर्ट्स चिप भी दी जा सकती है, जो रियल-टाइम रे ट्रेसिंग और फ्रेम इंटरपोलेशन जैसी सुविधाएं सपोर्ट करेगी. फोन में 16GB तक LPDDR5X RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलने की भी चर्चा है.

8000mAh बैटरी हो सकती है सबसे बड़ी खासियत
iQOO 15T की सबसे बड़ी ताकत इसकी 8000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी हो सकती है. इतनी बड़ी बैटरी के साथ यूजर्स को लंबे समय तक चार्जिंग की चिंता नहीं करनी पड़ेगी. वहीं, फोन में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है, जिससे बैटरी तेजी से चार्ज हो सकेगी.

कैमरा और संभावित कीमत
फोटोग्राफी के लिए फोन में 200 मेगापिक्सल का Samsung S5KHP5 प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, iQOO 15T को दिसंबर 2026 में भारत में लॉन्च किया जा सकता है. इसकी शुरुआती कीमत करीब 60,000 रुपये हो सकती है. हालांकि, लॉन्च के समय कीमत और फीचर्स में बदलाव संभव है क्योंकि फिलहाल यह जानकारी केवल लीक्स और अफवाहों पर बेस्ड है.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img