डोंगरगढ़: पुलिस ने ऑपरेशन “मुस्कान” के तहत एक नाबालिग बालिका को रायपुर से बरामद कर लिया। उसे बहला-फुसलाकर भगाने और शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी उमेश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
धाराओं की ग्राफिक्स (बीएनएस 137(2), 87, 64(2)(M), 65(1) और POCSO 4,6)।]
24 नवंबर 2025 को बालिका के पिता की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज हुआ था। आरोपी उमेश यादव (21 वर्ष, निवासी डोंगरगढ़) ने शादी का लालच देकर नाबालिग को भगा लिया था। पुलिस टीम ने रायपुर में उसके कब्जे से बालिका को सुरक्षित बरामद किया। आरोपी के खिलाफ बीएनएस और POCSO एक्ट की सख्त धाराओं में केस दर्ज कर कोर्ट ने जेल भेज दिया।
यह सफलता एसपी अंकिता शर्मा के निर्देश, एएसपी कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी संतोष जायसवाल की टीम की मेहनत का नतीजा है। विशेष योगदान: उपनिरीक्षक गीतांजली सिन्हा, सहायक उपनिरीक्षक मुजीब रहमान कुरैशी और आरक्षक ऋतेश गात्रे का।
डोंगरगढ़ पुलिस लगातार गुमशुदा बच्चों की तलाश में जुटी है। अगर आपके आसपास कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे, तो तुरंत 100 पर कॉल करें।





