डोंगरगढ़ में नौकरी के नाम पर ठगी का आरोपी गिरफ्तार….

डोंगरगढ़: नौकरी लगवाने के बहाने दो लाख रुपये ठगने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। पीड़िता की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए डोंगरगढ़ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

गिरफ्तार आरोपी का नाम है आशीष पुर्ती, उम्र 43 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 4, अंश होटल के पीछे, डोंगरगढ़। पीड़िता श्रीमती ललिता सिंह, उम्र 33 वर्ष, ग्राम अछोली की रहने वाली हैं।

नवंबर 2025 में आरोपी आशीष पुर्ती और उसके साथी काली राम पार्कर ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में काउंसलर की नौकरी लगवाने का लालच देकर कुल 4 लाख रुपये मांगे थे। जिसमें से 2 लाख रुपये एडवांस ले लिए, लेकिन नौकरी न लगाई और न पैसे लौटाए।



पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना डोंगरगढ़ में मामला दर्ज हुआ। विवेचना में आरोपी आशीष को 14 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर माननीय कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक संतोष जायसवाल, उपनिरीक्षक धनलाल सिन्हा, प्रधान आरक्षक रूपेश देवांगन, आरक्षक किशन चंद्रा, राम खिलावन सिन्हा और युगेंद्र देशमुख का अहम योगदान रहा।

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img