AI सच में इंसानों का खात्‍मा कर देगा ? एंथ्रोपिक CEO ने खोला ऐसा राज क‍ि मस्क भी बोल पड़े- बिल्कुल सही


Agency:एजेंसियां

Powered by :

Last Updated:

एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोदेई ने AI से खतरे पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि गलत रास्ता चुनने पर तबाही का खतरा ज्यादा है. एलन मस्क और सैम ऑल्टमैन ने भी समर्थन किया.

AI सच में इंसानों का खात्‍मा कर देगा ? एंथ्रोपिक CEO ने खोला राजZoom

AI kills human की चर्चा में कूदे बड़े बड़े द‍िग्‍गज.

अगर आपको लगता था कि AI के खतरे सिर्फ डराने वाली बातें हैं या किसी साइंस-फिक्शन फिल्म की कहानी हैं, तो रुक‍िये. दुनिया की सबसे बड़ी एआई कंपनियों में शुमार Anthropic के सीईओ डारियो अमोदेई ने ऐसा राज खोला है, ज‍िससे भूचाल मचा हुआ है. जैकब कॉक्सन नाम के रिसर्चर पहले ही ये दावा करके सनसनी फैला चुके थे कि एआई इंसानों को खत्म कर सकता है. लेकिन असली हड़कंप तो तब मचा, जब खुद एंथ्रोपिक के बॉस ने आकर कह दिया- हां, मैं जैकब की बातों से सहमत हूं. यहां तक क‍ि एलन मस्‍क भी उनकी हां में हां म‍िलाते दिखे.

CNN को दिए इंटरव्यू में डारियो अमोदेई माना कि एआई इंडस्ट्री कुछ ज्यादा ही तेज रफ्तार से भाग रही है. लेकिन डारियो ने इस खतरे को एक बिल्कुल नए नजरिए से दुनिया के सामने रखा. उन्होंने कहा कि लोग अक्सर कहते हैं कि दुनिया खत्म होने के 10% या 20% चांस हैं. लेकिन डारियो के मुताबिक, ये कोई लूडो का पासा नहीं है कि किस्मत पर छोड़ दिया जाए. हमारे सामने रास्ते बंटे हुए हैं. अगर हम सही रास्ते पर चले, तो कुछ गलत होने का खतरा बहुत कम है. लेकिन… अगर हमने गलत रास्ता चुना, तो तबाही का प्रतिशत अनुमान से कहीं ज्यादा खौफनाक हो सकता है.

रफ्तार धीमी की तो गलत लोगों के हाथ लगेगी कमान!

डारियो ने इंडस्ट्री से मिलकर काम करने और एआई के डेवलपमेंट को थोड़ा धीमा करने की अपील तो की, साथ ही एक खौफनाक चेतावनी भी दे डाली. एंथ्रोप‍िक के सीईओ ने कहा, अगर हम बहुत ज्यादा धीमे हो गए, तो ये सुपरपावरफुल तकनीक गलत लोगों के हाथों में चली जाएगी. और अगर ऐसा हुआ, तो तबाही की गारंटी पक्की है. यानी कंपनियों को रफ्तार पर लगाम भी लगानी है, लेकिन इतनी भी नहीं कि दुश्मन बाजी मार ले जाएं.

एलन मस्क और सैम ऑल्टमैन ने भी मिलाए सुर

डारियो अमोदेई के खुलासे ने टेक जगत के दिग्गजों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है. चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी OpenAI के बॉस सैम ऑल्टमैन ने तुरंत डारियो का समर्थन करते हुए कहा कि हमें इस फ्रंटियर पर अपनी रफ्तार को कंट्रोल करने की सख्त जरूरत है. वहीं, एलन मस्क ने भी इस खौफनाक सच्चाई पर मुहर लगाते हुए खुलेआम कह दिया- डारियो बिल्कुल सही हैं.

About the Author

authorimg

ज्ञानेंद्र म‍िश्रDeputy News Editor

ज्ञानेंद्र कुमार मिश्रा हिंदी पत्रकारिता का एक जाना-पहचाना नाम हैं. उन्‍हें मीड‍िया में करीब 20 साल का एक्सपीरियंस है. वर्तमान में वह News18 हिंदी के साथ डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर जुड़े हैं …

और पढ़ें





Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img