Last Updated:
Baghpat News: बागपत के आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. राघवेंद्र चौधरी ने गंध बिरोजा के चमत्कारी फायदों के बारे में बताया है. चीड़ के पेड़ से प्राप्त यह गोंद पाचन तंत्र को मजबूत करने, जोड़ों के दर्द को दूर करने और त्वचा रोगों के इलाज में अत्यंत प्रभावी है. फेफड़ों की समस्याओं और बदलते मौसम की बीमारियों में भी यह रामबाण है. गंध बिरोजा का इस्तेमाल तेल या पाउडर के रूप में किया जा सकता है.
Baghpat News: आयुर्वेद की दुनिया में कई ऐसी औषधियां हैं जो किसी वरदान से कम नहीं हैं, उन्हीं में से एक है ‘गंध बिरोजा’. चीड़ के पेड़ से निकलने वाला यह प्राकृतिक गोंद न केवल आपकी पाचन शक्ति को फौलादी बनाता है, बल्कि जोड़ों के दर्द और स्किन संबंधी गंभीर समस्याओं में भी किसी चमत्कार की तरह असर करता है. आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉ. राघवेंद्र चौधरी के अनुसार, गंध बिरोजा का सही इस्तेमाल शरीर की कायापलट कर सकता है. आइए जानते हैं इसके चौंकाने वाले फायदों के बारे में.
पाचन शक्ति होगी मजबूत और पेट के रोग होंगे दूर
आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉक्टर राघवेंद्र चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि गंध बिरोजा एक आयुर्वेदिक औषधि है, जो चीड़ के पेड़ से मिलता है. गंध बिरोजा एक गोंद होता है, जिसे विभिन्न बीमारियों में इस्तेमाल करने से शरीर पर चौंकाने वाले फायदे देखने को मिलते हैं. इसका इस्तेमाल करने से पाचन शक्ति अच्छी होती है. पेट की बीमारियां दूर होती है और यह पाचन शक्ति को सुधारने के साथ शरीर को ताकत देने का भी काम करता है.
जोड़ों के दर्द और सूजन में तुरंत आराम
गंध बिरोजा में ऐसे औषधीय गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर में किसी भी प्रकार से आने वाली सूजन को तेजी से कम करता है. यह जोड़ों में या शरीर के किसी भी हिस्से में किसी भी प्रकार से होने वाले दर्द में तेजी से राहत देने का काम करता है.
त्वचा रोगों और फेफड़ों के लिए लाभकारी
गंध बिरोजा का इस्तेमाल करने से त्वचा रोगों में तेजी से आराम मिलता है. यह शरीर पर होने वाले घाव को भरने में भी काफी मददगार साबित होता है. गंध बिरोजा का इस्तेमाल मौसम बदलने वाली बीमारियों में भी किया जाता है. फेफड़ों को आराम मिलता है और फेफड़ों में होने वाली बीमारियों में भी तेजी से आराम मिलता है. वहीं इसका इस्तेमाल धूपबत्ती और अगरबत्ती में सुगंध के लिए किया जाता है, जो वातावरण को शुद्ध करने में मददगार है.
इस्तेमाल करने का सही तरीका
डॉक्टर राघवेंद्र चौधरी के अनुसार, गंध बिरोजा का उपयोग आप तेल के रूप में शरीर पर बाहरी रूप से मालिश के लिए कर सकते हैं. वहीं इसका इस्तेमाल पाउडर रूप में कई दवाइयां में डालकर भी किया जा सकता है. हालांकि, इसका उपयोग करने से पहले चिकित्सक से परामर्श जरूर लें.
About the Author
राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें





