Madhuri dixit| Bollywood actress| Rayan nene Education: माधुरी दीक्षित के दोनों बेटों ने कहां से की है पढ़ाई, जानते हैं आप, वहां कैसे होता है एडमिशन?


Madhuri Dixit’s Son: बॉलीवुड आइकन माधुरी दीक्षित और उनके पति डॉ. श्रीराम नेने के दो बेटे हैं- बड़े का नाम अरिन नेने है जिनका जन्म 2003 में और छोटे बेटे रायन नेने का जन्म 2005 में हुआ था.दोनों अमेरिका के डेनवर में पैदा हुए, लेकिन 2011 में परिवार मुंबई शिफ्ट हो गया.बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के बड़े बेटे आरिन नेने ने हाल ही में अपनी पढ़ाई पूरी कर ली है. उन्होंने अमेरिका की मशहूर यूनिवर्सिटी ऑफ साउथर्न कैलिफोर्निया (USC) के विटर्बी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है. उस समय उनके पिता डॉ.श्रीराम नेने ने ग्रेजुएशन सेरेमनी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थी. माधुरी और श्रीराम दोनों इस मौके पर अमेरिका पहुंचे थे.

दोनों बेटों ने कहां से की पढ़ाई

माधुरी दीक्षित के दोनों बेटों की स्‍कूलिंग अमेरिकन स्‍कूल ऑफ बॉम्‍बे (American School of Bombay,ASB) मुंबई से हुई है.दोनों बेटों ने हाई स्कूल तक पूरी पढ़ाई ASB से की, जो मुंबई में अमेरिकन-स्टाइल IB (International Baccalaureate) सिलेबस वाला प्राइवेट इंटरनेशनल स्कूल है.अरिन नेने ने 2017 से 2021 तक IB Diploma किया.आरिन ने अपनी स्कूली पढ़ाई भारत में अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे से पूरी की.उसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका का रुख किया और यूनिवर्सिटी ऑफ साउथर्न कैलिफोर्निया के विटर्बी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग में एडमिशन लिया.यहां उन्होंने इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी की.आरिन ने पढ़ाई के दौरान कैलिफोर्निया में फेसबुक की मार्केटिंग टीम के साथ लगभग 5 महीने की इंटर्नशिप भी की, जिससे उन्हें प्रैक्टिकल अनुभव मिला.इसी तरह रायन नेने ने 2023 में ASB से हाई स्कूल किया.

आरिन ने विदेश से की इंजीनियरिंग 

आरिन ने अपनी स्कूली पढ़ाई भारत में अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे से पूरी की.उसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका का रुख किया और यूनिवर्सिटी ऑफ साउथर्न कैलिफोर्निया के विटर्बी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग में एडमिशन लिया.यहां उन्होंने इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी की.आरिन ने पढ़ाई के दौरान कैलिफोर्निया में फेसबुक की मार्केटिंग टीम के साथ लगभग 5 महीने की इंटर्नशिप भी की, जिससे उन्हें प्रैक्टिकल अनुभव मिला.

विटर्बी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग क्या है?

विटर्बी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग USC का इंजीनियरिंग स्कूल है. पहले इसे USC स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग कहा जाता था, लेकिन क्वालकॉम के सह-संस्थापक एंड्रयू जे. विटर्बी के 52 मिलियन डॉलर के दान के बाद इसका नाम बदल दिया गया. ये अमेरिका के टॉप इंजीनियरिंग स्कूलों में गिना जाता है और यहां कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग जैसे कोर्स पढ़ाए जाते हैं.

यहां फीस कितनी लगती है?

2025-26 सेशन के अनुसार अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग कोर्स की सालाना ट्यूशन फीस लगभग ₹53 लाख से ₹55 लाख रुपये तक लगती है. इसमें रूम, बोर्ड, किताबें आदि का भी खर्च शामिल है. छात्रवृत्ति या फाइनेंशियल एड मिलने पर वास्तविक खर्च कम हो सकता है.

एडमिशन कैसे मिलता है?

विटर्बी स्कूल में एडमिशन मिलना काफी कठिन होता है. इसके लिए उम्‍मीदवार का इंटरमीडिएट यानी 12वीं में अच्छे मार्क्स और GPA होना चाहिए. यही नहीं उनका SAT या ACT स्कोर अच्‍छा होना चाहिए.एप्लीकेशन एस्से और रेकमेंडेशन लेटर्स होना चाहिए.इंटरनेशनल छात्रों के लिए TOEFL या IELTS स्कोर की जरूरत होती है.कुछ कोर्स में पोर्टफोलियो या इंटरव्यू भी जरूरी हो सकता है.
आरिन ने भी इन्हीं प्रक्रियाओं से गुजरकर एडमिशन लिया.

आरिन को मिला सपोर्ट

आरिन की पढ़ाई पूरी होने के बाद परिवार के लोग काफी खुश थे.माधुरी ने लिखा था कि ये उनके लिए बहुत गर्व का पल था. आरिन और उनके छोटे भाई रयान ने 2023 में करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के सेट पर असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया था. रयान ने 2023 में अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे से ग्रेजुएशन किया था. आरिन की ये उपलब्धि दिखाती है कि वो पढ़ाई और प्रोफेशनल ग्रोथ पर पूरा फोकस रख रहे हैं.

अमेरिका स्‍कूल ऑफ बॉम्‍बे कहां है?

अमेरिका स्‍कूल ऑफ बॉम्‍बे (American School of Bombay)एक को एजुकेशनल (co-educational) और इंडेपेंडेंट डे स्‍कूल है जो महाराष्‍ट्र के मुंबई में है.यहां प्री से लेकर आगे तक की पढाई होती है.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img