Travel: नक्की झील घूमने जाएं तो मिस न करें ये 5 जगहें, पहाड़ों के बीच दिखेंगे ऐसे नजारे कि दिल खुश हो जाएगा


Last Updated:

Mount Abu Tourist Destinations: राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में नक्की झील पर्यटकों की पहली पसंद है, लेकिन इसके आसपास कई ऐसे खूबसूरत व्यू पॉइंट भी हैं, जहां से पहाड़ों, हरियाली और प्राकृतिक नजारों का आनंद लिया जा सकता है. खास बात यह है कि इनमें से कई जगहों तक पर्यटक पैदल ही पहुंच सकते हैं. नक्की झील के परिक्रमा पथ पर बना नेचुरल ट्रेल ट्रैकिंग और फोटोग्राफी पसंद करने वालों के लिए खास है. यहां से सनसेट पॉइंट तक ट्रैकिंग भी की जा सकती है. वहीं, पहाड़ी पर बने व्यू पॉइंट से माउंट आबू का खूबसूरत एरियल व्यू दिखाई देता है.

राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में नक्की झील में बोटिंग के लिए तो अधिकांश पर्यटक आते है, लेकिन यहां से वॉकिंग डिस्टेंस पर बने कुछ खास व्यू पॉइंट फोटोग्राफी और सफी लवर्स को काफी पसंद आते है. यहां पहुंचकर पहाड़ों, हरियाली और शांत वातावरण का आनंद लिया जा सकता है. इन जगहों पर आप पैदल घूमते हुए पहुंच सकते हैं.

नक्की झील के परिक्रमा पथ पर बना ये व्यू पॉइंट एक नेचुरल ट्रेल भी है. यहां से आप सीधे ट्रैकिंग करते हुए सनसेट पॉइंट पहुंच सकते है. पहाड़ों और चारों तरफ हरियाली के बीच नेचुरल फोटोग्राफी पसंद करने वाले पर्यटकों को ये जगह काफी पसंद आती है. यहां कई पक्षी और वन्यजीव भी देखने को मिल जाते हैं.

नक्की झील के पास पहाड़ी पर बनाए व्यू पॉइंट माउंट आबू के एरियल व्यू के लिए पहचाना जाता है. यहां पहुंचने के लिए आपको फाड़ पर ट्रैकिंग करना पड़ता है. ऐसे में बुजुर्ग और बच्चों के सतह यहां जाने से बचना चाहिए. महादेव घाट के आसपास का शांत वातावरण और धार्मिक जुड़ाव लोगों को सुकून का अनुभव देता है. आबू व्यू पॉइंट से पहाड़ियों, घाटियों और आसपास के प्राकृतिक नजारों को देखने का मौका मिलता है. मौसम साफ होने पर यहां से दिखाई देने वाला दृश्य और भी खूबसूरत लगता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

माउंट आबू के परिक्रमा पाथ पर बना ये व्यू पॉइंट नक्की लेक के बेस्ट स्काई व्यू के लिए पहचाना जाता है. यहां से नक्की लेक के साथ सेल्फी लेने के लिए अच्छा बैकग्राउंड मिल जाता है. वहीं आसपास पहाड़ों के साथ मेंढक की आकृति वाली चट्टान पर्यटको के लिए आकर्षण का केंद्र रहती है. यहां पहुंचने के लिए आपको सीढ़ियां चढ़कर पहुंचना पड़ता है. रास्ते में प्राचीन चम्पा गुफा भी देख सकते है.

नक्की झील से करीब 1 किलोमीटर की दूरी पर बने इस व्यू प्वाइंट को कपल्स काफी पसंद करते हैं, क्योंकि आसपास हरियाली और सुंदर नजारों के बीच शांति और सुकून का एहसास कपल्स को यहां वक्त बिताने के लिए अच्छा स्पॉट देता है. यहां सुंदर नजारों के बीच के नेचुरल लोकेशन फोटोग्राफी और सेल्फी लेने वाले पर्यटकों को काफी पसंद आते है.

सनसेट पॉइंट उन पर्यटकों के लिए खास है, जो पहाड़ियों के पीछे डूबते सूरज का नजारा देखना चाहते हैं. ये जगह माउंट आबू से करीब 2 किलोमीटर दूर है. शाम के समय आसमान के रंग बदलते हैं और पहाड़ियों के बीच ढलती धूप एक खूबसूरत नजारा बनता है. यहां पर्यटक अक्सर तस्वीरें लेने और प्रकृति के बीच कुछ समय बिताने पहुंचते हैं. डूबते सूरज को देखने के लिए समय से पहले पहुंचना बेहतर रहता है, ताकि अच्छी जगह मिल सके.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img