Last Updated:
Local Food Shopping: घूमने का मतलब सिर्फ नई जगहें देखना और वहां की तस्वीरें लेना नहीं है. किसी शहर या इलाके की असली पहचान उसकी लोकल चीजों में भी छिपी होती है. खासकर वहां के मसाले, अचार, चटनी, मिठाइयां और दूसरी खाने-पीने की चीजें उस जगह के स्वाद और परंपरा की झलक देती हैं. ऐसे में अगली बार ट्रिप पर जाएं तो हर बार कपड़े या सजावटी सामान खरीदने के बजाय लोकल किचन की खास चीजें घर लाने का आइडिया आजमा सकते हैं. ये चीजें रोजमर्रा के खाने में इस्तेमाल भी आ सकती हैं और सफर की याद भी बनाए रखती हैं. अलग-अलग जगहों पर मिलने वाली ऐसी चीजों में स्थानीय स्वाद और वहां की खाने की परंपरा साफ नजर आती है.
मसालों से लेकर अचार तक, लोकल स्वाद की खरीदारी किसी जगह की खास पहचान वहां के मसालों से भी पता चलती है. कई शहरों और इलाकों में स्थानीय मसालों के अलग ब्लेंड मिलते हैं, जिनका स्वाद सामान्य पैक्ड मसालों से अलग हो सकता है. ट्रिप के दौरान इन्हें थोड़ी मात्रा में खरीदकर घर लाया जा सकता है. इससे घर पर उसी जगह के खाने का स्वाद दोबारा लेने का मौका मिलता है. (Image-AI generated)
अलग-अलग स्वाद वाले अचार लोकल अचार भी ट्रैवल शॉपिंग का अच्छा हिस्सा हो सकते हैं. आम आम और नींबू के अचार के अलावा कई जगहों पर स्थानीय सब्जियों, फलों या खास मसालों से बने अचार मिलते हैं. इन्हें खरीदते समय पैकिंग, साफ-सफाई और इस्तेमाल की तारीख जरूर देख लें, अगर अचार घर तक ले जाना है तो अच्छी तरह सीलबंद पैक चुनना बेहतर रहता है. (Image-AI generated)
चटनी और लोकल सॉस भी ला सकते हैं कई जगहों की खास चटनी वहां के खाने की पहचान होती है. कुछ चटनियां सूखी होती हैं, जिन्हें आसानी से पैक करके घर लाया जा सकता है. वहीं कुछ जगहों पर खास सॉस या पेस्ट भी मिलते हैं. ट्रैवल के दौरान ऐसी चीजें खरीदते समय यह देखना जरूरी है कि उन्हें कितने समय तक रखा जा सकता है और क्या उन्हें फ्रिज में रखने की जरूरत है. (Image-AI generated)
Add News18 as
Preferred Source on Google
मिठाइयों और सूखे स्नैक्स का विकल्प अगर कपड़े खरीदने का मन नहीं है तो स्थानीय मिठाई या सूखे स्नैक्स भी अच्छे विकल्प हो सकते हैं. खासकर ऐसी चीजें चुनें जिनकी शेल्फ लाइफ थोड़ी ज्यादा हो और जो सफर में आसानी से खराब न हों. किसी जगह की पारंपरिक मिठाई या नमकीन वहां के खान-पान को समझने का एक आसान तरीका भी है. (Image-AI generated)
खरीदारी करते समय इन बातों का रखें ध्यान लोकल फूड आइटम खरीदते समय सिर्फ स्वाद देखकर फैसला न करें. पैकेट पर बनी तारीख, इस्तेमाल की आखिरी तारीख, सामग्री और स्टोरेज से जुड़ी जानकारी जरूर पढ़ें. खुले में रखी चीजें खरीदने के बजाय साफ पैकिंग वाली चीजों को प्राथमिकता देना बेहतर है, अगर आप लंबी यात्रा कर रहे हैं तो ऐसी चीजें चुनें जो रास्ते में आसानी से खराब न हों. (Image-AI generated)




