कांग्रेस अध्यक्ष की सभा में घुसे आरएसएस के कार्यकर्ता ने उनका अपमान किया
बीजेपी और आरएसएस के कुछ कार्यकर्ता भी इस तरह की हरकतें करते हैं
यह मल्लिकार्जुन खड़गे का अपमान है और हम इस हरकत की निंदा करते हैं
इंडिया ब्लॉक की 1 नवंबर की रैली में हरियाणा से रिकॉर्ड तोड़ भागीदारी रहेगी
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने पटना में एक सभा में मल्लिकार्जुन खड़गे से हुए दुर्व्यवहार की निंदा की। हुड्डा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष की सभा में आरएसएस के कार्यकर्ता घुस आए थे और उनका अपमान किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी और आरएसएस के कुछ कार्यकर्ता भी इस तरह की हरकतें करते हैं।
सभा में घुसे संघ कार्यकर्ता ने खड़गे का अपमान किया
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा, “आपने खुद देखा कि वे एक राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष हैं और उनकी एक उम्र भी है। उस बात का सम्मान होना चाहिए, लेकिन कोई आरएसएस का कार्यकर्ता उनकी मीटिंग में पहुंच जाए, यह किस तरीके से सही है? क्या यह कोई तरीका है? मैं समझता हूं कि बात इस पर होनी चाहिए कि समाज में सम्मान बना रहना चाहिए।”




