राजनंदगांव: कलेक्ट्रेट कार्यालय, राजनांदगांव में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की टीम द्वारा आधार से संबंधित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस प्रशिक्षण में जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी एवं राजनांदगांव जिले के समस्त आधार संचालकों ने भाग लिया।
हैदराबाद से आए UIDAI अधिकारी सौबान सर ने सभी आधार संचालकों को आधार सेवा से जुड़ी महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं और नियमों की विस्तृत जानकारी दी।
प्रशिक्षण के दौरान आधार कार्ड में नाम संशोधन, जन्मतिथि में परिवर्तन, पता सुधार, मोबाइल नंबर अपडेट तथा अन्य आवश्यक विवरणों में बदलाव करने की प्रक्रिया समझाई गई।
सौबान सर ने आधार अपडेट के दौरान आवश्यक दस्तावेजों की जांच, सही जानकारी दर्ज करने, आवेदन प्रक्रिया का सावधानीपूर्वक पालन करने और नागरिकों को बेहतर एवं पारदर्शी सेवा प्रदान करने के संबंध में भी मार्गदर्शन दिया। उन्होंने आधार संचालकों को निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचने के लिए आवेदक द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का ध्यानपूर्वक सत्यापन किया जाए।

प्रशिक्षण में आधार से संबंधित नई जानकारी, तकनीकी प्रक्रियाओं और नागरिकों की समस्याओं का समाधान करने के तरीकों पर भी चर्चा की गई।
इस अवसर पर सभी आधार संचालकों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए UIDAI टीम का आभार व्यक्त किया।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आधार सेवाओं को अधिक सरल, व्यवस्थित और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम रहा।
इससे जिले के आधार संचालकों को नागरिकों को बेहतर सुविधा प्रदान करने में सहायता मिलेगी।





