30 सितंबर तक परिसीमन, 1 अक्टूबर से चुनाव प्रक्रिया शुरू; दोनों जिलों में कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त
राजनांदगांव/जालबांधा, 16 सितंबर 2026।
छत्तीसगढ़ लोधी समाज के संगठन को अधिक मजबूत, व्यवस्थित एवं गांव-गांव तक सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। मंगलवार को जालबांधा में श्री अधीन जंघेल, प्रदेश उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ लोधी समाज की अध्यक्षता में आयोजित संगठनात्मक बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी एवं सर्किल अध्यक्षों की उपस्थिति में जिला राजनांदगांव को संगठनात्मक रूप से जिला राजनांदगांव तथा जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (केसीजी) में विभाजित कर दोनों जिलों में चुनाव कराने का निर्णय लिया गया।
छत्तीसगढ़ लोधी समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष विष्णु लोधी ने निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि जिला विभाजन का उद्देश्य समाज को बांटना नहीं, बल्कि संगठनात्मक जिम्मेदारियों का विकेंद्रीकरण कर संगठन को अधिक प्रभावी बनाना है।
बैठक में वर्तमान जिला कार्यकारिणी तथा संबंधित सर्किल कार्यकारिणियों, पंच एवं प्रधानों के नियमित कार्यकाल को समाप्त करते हुए नई निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया। 15 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक दोनों जिलों का संगठनात्मक परिसीमन किया जाएगा। इसके बाद 1 अक्टूबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक पंच, प्रधान, सर्किल एवं जिला स्तर के चुनाव चरणबद्ध तरीके से संपन्न कराए जाएंगे।
निर्वाचन प्रक्रिया में मतदाता सूची का प्रकाशन, दावा-आपत्ति, अंतिम मतदाता सूची, नामांकन, नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी, प्रत्याशियों की अंतिम सूची, मतदान, मतगणना, परिणाम घोषणा एवं प्रमाण-पत्र वितरण सहित सभी आवश्यक चरण निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार होंगे। प्रत्येक चरण की जानकारी समाजबंधुओं को व्हाट्सएप एवं पत्र के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।
दोनों जिलों में कार्यवाहक अध्यक्षों की घोषणा -चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने तक संगठन के सुचारू संचालन के लिए दोनों जिलों में कार्यवाहक पदाधिकारियों की घोषणा की गई है।
जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (केसीजी)
कार्यवाहक जिला अध्यक्ष – श्री उत्तम चंद जंघेल,कार्यवाहक जिला महासचिव – श्री नंद चंदेल,जिला राजनांदगांव कार्यवाहक जिला अध्यक्ष – श्री ओमकार लिल्हारे,कार्यवाहक जिला महासचिव – श्री कला राम वर्मा,वर्तमान पंच, प्रधान एवं सर्किल अध्यक्ष निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान कार्यवाहक के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहेंगे। सभी कार्यवाहक पदाधिकारियों की व्यवस्था निर्वाचित पदाधिकारियों के कार्यभार ग्रहण करने तक ही प्रभावी रहेगी।
विष्णु लोधी ने कहा कि चुनाव किसी व्यक्ति के पक्ष या विपक्ष का विषय नहीं, बल्कि संगठन को मजबूत करने की लोकतांत्रिक प्रक्रिया है। उन्होंने समाजबंधुओं से चुनाव को व्यक्तिगत प्रतिष्ठा का विषय न बनाकर समाज की एकता, संगठन की मजबूती और लोकतांत्रिक व्यवस्था को प्राथमिकता देने की अपील की। बैठक में प्रमुख रूप से अध्यक्षता कर रहे हैं अधीन जंघेल , प्रदेश उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ लोधी समाज,विष्णु लोधी प्रदेश कोषाध्यक्ष,विमल पटेल अंकेक्षक,किशोर वर्मा, रूपकुंवर महिकवार, सुरेश सिगौर,रामचंद्र वर्मा, उत्तमचंद जंघेल, अशोक जंघेल,बनाऊ वर्मा,अवध जंघेल, स्वारूप वर्मा, मोती वर्मा हर्ष दसारिया ईश्वरी वर्मा मोहन वर्मा प्रीत वर्मा गुलाब वर्मा लखन वर्मा नेतराम वर्मा देरालाल वर्मा भारत लाल वर्मा भागवत वर्मा उत्तम वर्मा कलाराम वर्मा विश्राम वर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।




