Last Updated:
भरतपुर में अब रहने के लिए सिर्फ घर और बाजार ही नहीं बल्कि ऐसी कॉलोनियां भी लोगों की पसंद बन रही हैं, जहां आसपास पार्क, खेल मैदान, वॉकिंग स्पेस और रोजमर्रा की जरूरी सुविधाएं मिल जाती हैं.अगर आप भरतपुर में रहने के लिए अच्छी लोकेशन तलाश रहे हैं.तो इन पांच इलाकों के बारे में जरूर जानिए.
भरतपुर में अब रहने के लिए सिर्फ घर और बाजार ही नहीं बल्कि ऐसी कॉलोनियां भी लोगों की पसंद बन रही हैं. जहां आसपास पार्क, खेल मैदान, वॉकिंग स्पेस और रोजमर्रा की जरूरी सुविधाएं मिल जाती हैं. अगर आप भरतपुर में रहने के लिए अच्छी लोकेशन तलाश रहे हैं. तो इन पांच इलाकों के बारे में जरूर जानिए यहां दी गई सूची सुविधाओं और उपलब्ध सार्वजनिक स्थानों के आधार पर है.
भरतपुर के प्रमुख विकसित इलाकों में जवाहर नगर और स्वर्ण जयंती नगर का नाम लिया जाता है. यहां विश्वप्रिय शास्त्री पार्क बड़ी आकर्षण की जगह है. जहां वॉकिंग स्पेस, बच्चों के खेलने की व्यवस्था और ओपन जिम जैसी सुविधाएं बताई जाती हैं. पार्क के आसपास खेल गतिविधियों से जुड़ी सुविधाएं भी मौजूद हैं.
कृष्णा नगर भी शहर के प्रमुख रिहायशी इलाकों में शामिल है. यहां कृष्णा कॉलोनी पार्क मौजूद है. जिसे स्थानीय स्तर पर घूमने और समय बिताने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. आसपास हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कॉलेज और अन्य जरूरी सुविधाएं भी मिलती हैं. जिससे यह इलाका परिवारों के लिए सुविधाजनक रिहायशी क्षेत्र बनता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
रंजीत नगर भी भरतपुर के चर्चित रिहायशी इलाकों में है. यहां ए-ब्लॉक पार्क जैसे सार्वजनिक पार्क मौजूद हैं. जो आसपास रहने वाले लोगों के लिए टहलने और बच्चों के मनोरंजन का स्थान उपलब्ध कराते हैं. शहर के अन्य हिस्सों से कनेक्टिविटी और आसपास की सुविधाओं के कारण भी यह इलाका लोगों की नजर में रहता है.
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी भी भरतपुर के पुराने और पहचान वाले रिहायशी इलाकों में शामिल है. कृष्णा कॉलोनी पार्क के आसपास इसका स्थान होने के कारण यहां रहने वाले लोगों को पार्क और खुले स्थानों का लाभ मिलता है. आसपास कृष्णा नगर गीता कॉलोनी और अन्य रिहायशी इलाके भी जुड़े हुए हैं. जिससे यह क्षेत्र शहर के कई हिस्सों से जुड़ा हुआ नजर आता है.




