Dongargarh: चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में जेल भेजे गए।

राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों पर धारदार चाकू लहराकर आम लोगों को डराने-धमकाने वाले तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों के कब्जे से धारदार चाकू जब्त किए हैं और उनके विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 व 27 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


पुलिस के अनुसार, पहला आरोपी आदित्य नेताम उर्फ आकाश नेताम (21) कारवारी रोड, अशोका लॉन के पास चाकू लहराता पाया गया। दूसरा आरोपी प्रवीण कुमार वर्मा (24) अंडरब्रिज, अग्रसेन चौक के पास और तीसरा आरोपी हेमंत मंडावी (21) स्वामी आत्मानंद स्कूल के पास रोड पर चाकू लहराकर लोगों को डरा रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तीनों को पकड़ लिया और हथियार जब्त किए।


इस कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और एसडीओपी केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में किया गया। थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुमन जायसवाल की टीम ने गश्त के दौरान यह कार्रवाई की।


पुलिस का कहना है कि अवैध गतिविधियों और चाकूबाजी पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img