Last Updated:
लॉस एंजिल्स से बोस्टन जा रही डेल्टा एयरलाइंस की एक फ्लाइट में मंगलवार को हवा के बीच उस वक्त अचानक तनाव फैल गया, जब प्लेन के कैप्टन की तबीयत बेहद खराब हो गई. बोइंग 757 विमान में कुल 147 यात्री सवार थे.
Delta Airline File Photo Reuters
एक फ्लाइट के पायलट की अचानक से तबीयत खराब हो गई. फ्लाइट लॉस एंजिल्स से बोस्टन जा रही थी. डेल्टा एयरलाइंस की बोइंग 757 फ्लाइट हवा में कुल 147 यात्री सवार थे. मंगलवार को हवा के बीच उस वक्त अचानक तनाव फैल गया, जब अचानक से पायलट के कहा कि उसकी तबीयत खराब हो गई है.
कैप्टन खुद भेजा रेडियो संदेश
तबीयत बिगड़ने के बाद कैप्टन ने खुद एयर ट्रैफिक कंट्रोल को रेडियो पर संदेश भेजा कि वे बीमार महसूस कर रहे हैं. उन्हें तुरंत अस्पताल जाने की जरूरत है. सीबीएस न्यूज और एटीसी डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, “मैं कैप्टन हूं. मैं ही बीमार हूं. मैं जेट से गेट तक टैक्सी करने जा रहा हूं. फिर मुझे अस्पताल जाना है.” कैप्टन को एयर ट्रैफिक रिकॉर्डिंग पर टॉवर से यह कहते हुए सुना जा सकता है.
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फ्लाइट DL437 को डेट्रॉइट के वेस्ट काउंटी एयरपोर्ट की तरफ मोड़ दिया गया. वहां विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. विमान के सुरक्षित उतरते ही कैप्टन को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जबकि दूसरे क्रू मेंबर्स के विमान में सवार होने के बाद फ्लाइट बोस्टन के लिए रवाना हो गई.
सुरक्षित उतारी गई फ्लाइट
बीमार होने के बावजूद कैप्टन का खुद रेडियो पर बात करना प्रक्रिया का हिस्सा होता है. इससे दूसरे पायलट का पूरा ध्यान सिर्फ प्लेन को सुरक्षित उड़ाने और लैंड कराने पर रहता है. डेल्टा एयरलाइंस ने इस घटना से यात्रियों को हुई परेशानी के लिए माफी मांगी है. कैप्टन की मौजूदा सेहत को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. राहत की बात यह रही कि पूरी सतर्कता के कारण प्लेन बोस्टन में अपने तय समय से केवल 90 मिनट की देरी से सुरक्षित पहुंच गया.
147 यात्री थे सवार
यह घटना डेल्टा एयरलाइंस की फ्लाइट डीएल437 में हुई. बोइंग 757 विमान लॉस एंजिल्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरकर बोस्टन के लोगान इंटरनेशनल एयरपोर्ट जा रहा था. विमान में कुल 147 यात्री सवार थे.
About the Author

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से अधिक का अनुभव है और फिलहाल अभी सीनियर सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले इनशॉर्ट्स औ…
और पढ़ें




