गूगल ने कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए एक नया ऑफर पेश किया है. इसके तहत योग्य छात्रों को एक साल तक गूगल AI का सब्सक्रिप्शन फ्री दिया जाएगा. कंपनी ने इसके साथ एक नया स्टूडेंट हब भी लॉन्च किया है, जहां पढ़ाई, नोट्स बनाने, परीक्षा की तैयारी और कोर्सवर्क मैनेज करने के लिए कई AI टूल्स मिलेंगे.
भारत में फ्री मिलेगा गूगल AI Plus- गूगल का ये ऑफर अलग-अलग देशों में अलग है. अमेरिका में योग्य कॉलेज छात्रों को एक साल के लिए गूगल AI Pro फ्री मिलेगा, जिसकी सामान्य कीमत 19.99 डॉलर प्रति महीने है.
वहीं, भारत और कुछ दूसरे देशों के छात्रों को गूगल AI Plus का एक साल का सब्सक्रिप्शन मुफ्त दिया जाएगा. इसके जरिए छात्र Gemini ऐप, Gemini Omni, गूगल Flow, Gemini Notebook और Gmail में मौजूद Gemini फीचर्स का इस्तेमाल कर सकेंगे.
गूगल AI Plus में सामान्य जेमीनी प्लान की तुलना में दो गुना ज्यादा इस्तेमाल की लिमिट और 400GB क्लाउड स्टोरेज भी मिलता है. यानी छात्र पूरे अकादमिक साल के दौरान बिना सब्सक्रिप्शन फीस दिए इन AI फीचर्स का इस्तेमाल कर सकेंगे.
नया Student Hub करेगा पढ़ाई आसान
गूगल ने सब्सक्रिप्शन के साथ एक नया AI-powered Student Hub भी पेश किया है. इसमें छात्रों को पढ़ाई से जुड़े कई टूल एक ही जगह मिलेंगे.
स्टूडेंट्स यहां अपने लिए Study Notebooks, Flashcards और Practice Quizzes तैयार कर सकते हैं. इससे परीक्षा की तैयारी और रिवीजन को व्यवस्थित तरीके से करना आसान होगा. छात्र अपने नोट्स और दूसरे स्टडी मटीरियल को भी बेहतर तरीके से मैनेज कर सकेंगे.
Gemini में मिलेंगे नए स्टडी फीचर्स
गूगल जेमीनी के Study Notebooks छात्रों की प्रोग्रेस और उन विषयों के आधार पर पर्सनलाइज्ड लेसन तैयार कर सकते हैं, जिनमें उन्हें ज्यादा मदद की जरूरत है. इससे कमजोर टॉपिक्स पर फोकस करके तैयारी की जा सकती है.
इसके अलावा Gemini में Interactive Visualisations का फीचर भी है, जो मुश्किल कॉन्सेप्ट को समझाने के लिए टेबल, डायग्राम और 3D सिमुलेशन तैयार कर सकता है. जेमीनी लाइव के जरिए छात्र किसी सवाल पर AI से बातचीत करते हुए अपनी समस्या समझा सकते हैं या गूगल ड्राइव में मौजूद डॉक्यूमेंट्स के बारे में सवाल पूछ सकते हैं .
गूगल योग्य छात्रों को YouTube Premium पर भी स्टूडेंट डिस्काउंट दे रहा है. ऐसे में यह ऑफर पढ़ाई के साथ-साथ मनोरंजन के लिए भी एक्सट्रा फायदे लेकर आता है.




