महंगा इंटरनेट प्लान लेने के बाद भी स्लो चल रहा Wifi? वजह आपके घर में ही छिपी हो सकती है


आज के डिजिटल दौर में इंटरनेट हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. घर में ऑनलाइन पढ़ाई, ऑफिस का काम, वीडियो स्ट्रीमिंग या गेमिंग जैसी एक्टिविटी के लिए तेज और स्टेबल Wi-Fi कनेक्शन की जरूरत होती है. लेकिन कई बार अच्छा इंटरनेट प्लान लेने के बावजूद नेटवर्क धीमा चलने लगता है. वीडियो बार-बार बफर होने लगता है और डाउनलोडिंग में जरूरत से ज्यादा समय लगता है.

अक्सर लोगों को लगता है कि इसके लिए इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर जिम्मेदार है, लेकिन कई बार असली वजह हमारे घर में ही होती है.

राउटर को गलत जगह रखना

गलत Wi-Fi बैंड का इस्तेमाल और जरूरत से ज्यादा डिवाइस कनेक्ट होने जैसी छोटी-छोटी गलतियां इंटरनेट की स्पीड को खराब करती हैं. अगर आपका भी Wi-Fi स्लो चल रहा है, तो इन आदतों को बदलकर आप नेटवर्क की परफॉर्मेंस बेहतर बना सकते हैं.

राउटर को गलत जगह रखना

Wi-Fi सिग्नल की अच्छी रेंज के लिए राउटर की सही लोकेशन सबसे ज्यादा मायने रखती है. कई लोग राउटर को कमरे के किसी कोने, अलमारी के अंदर या जमीन के पास रख देते हैं, जिससे सिग्नल कमजोर हो जाते हैं. बेहतर होगा कि राउटर को घर के बीचों-बीच, खुली जगह और थोड़ी ऊंचाई पर रखें. साथ ही इसे दीवारों, बड़े फर्नीचर और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से दूर रखें, ताकि सिग्नल पूरे घर में बेहतर तरीके से पहुंच सकें.

सही Wi-Fi बैंड का इस्तेमाल करें

आजकल ज्यादातर राउटर 2.4GHz और 5GHz दोनों बैंड को सपोर्ट करते हैं. 2.4GHz बैंड की रेंज ज्यादा होती है, लेकिन इस पर कई डिवाइस जुड़े होने की वजह से स्पीड कम मिल सकती है.

वहीं, 5GHz बैंड ज्यादा तेज इंटरनेट स्पीड और बेहतर परफॉर्मेंस देता है. अगर आपका राउटर और स्मार्टफोन या लैपटॉप 5GHz को सपोर्ट करता है, तो इसी बैंड का इस्तेमाल करना बेहतर रहेगा.

जरूरत से ज्यादा डिवाइस कनेक्ट न रखें

अगर एक ही Wi-Fi नेटवर्क से बहुत सारे डिवाइस जुड़े हुए हैं, तो इंटरनेट की स्पीड प्रभावित हो सकती है. कई बार ऐसे डिवाइस भी कनेक्ट रहते हैं, जिनका इस्तेमाल नहीं हो रहा होता, लेकिन उनमें बैकग्राउंड में ऐप अपडेट, क्लाउड बैकअप या दूसरी गतिविधियां चलती रहती हैं.

इसलिए जिन डिवाइस की फिलहाल जरूरत नहीं है, उन्हें Wi-Fi से डिस्कनेक्ट कर दें. साथ ही समय-समय पर राउटर से जुड़े डिवाइस की जांच करते रहें. इन आसान बदलावों से बिना नया इंटरनेट प्लान लिए भी आप अपने Wi-Fi की स्पीड और स्थिरता में काफी सुधार कर सकते हैं.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img