Last Updated:
ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में एक बहुत बड़ी और अनोखी जंग छिड़ गई है. हुंडई कंपनी में इंसानों और इंसानों जैसे दिखने वाले रोबोट के बीच विवाद इतना बढ़ गया है. इतिहास में पहली बार रोबोटिक्स और ऑटोमेशन के चक्कर में किसी ऑटो फैक्ट्री में ताला लगने वाला है. दक्षिण कोरिया में मौजूद हुंडई के प्लांट में इस विवाद की वजह से क्या हालात बने हैं.
अमेरिका में रोबोट की एंट्री से ठप्प कार कंपनी को भारी पड़ती दिख रही है. मशहूर कार बनाने वाली कंपनी हुंडई के दक्षिण कोरियाई प्लांट्स में रोबोटिक्स और ऑटोमेशन को लेकर विवाद इतना बढ़ गया है. वहां के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं. इसकी के कारण करीब ₹1290 करोड़ के नुकसान होने का अनुमान है. वर्कर्स के
हुंडई कंपनी अपने कारखानों में एटलस नाम के इंसानी शक्ल वाले रोबोट को तैनात करने की तैयारी कर रही है. यह रोबोट मशहूर रोबोटिक्स कंपनी बोस्टन डायनेमिक्स ने बनाया है.
करीब 40 हजाप वर्कर्स का प्रतिनिधित्व करने वाली हुंडई यूनियन को साफ शब्दों में चेतावनी दी है. इसमें कहा है कि वर्कर्स की मर्जी के बिना एटलस रोबोट फैक्ट्री की प्रोडक्शन लाइन पर पैर भी नहीं रख सकता. इसे लेकर काफी समय तक बातचीत चलती रही है. जब मई से चल रही बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकला, तो दक्षिण कोरिया के उल्सान प्लांट में कर्मचारियों ने रोजाना 4 घंटे की आंशिक हड़ताल शुरू कर दी.
‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ की रिपोर्ट के मुताबिक, कर्मचारियों की इस रोजाना 4 घंटे की हड़ताल से हुंडई कंपनी को बहुत बड़ा झटका लग रहा है. अनुमान है कि इस हड़ताल की वजह से कारों का प्रोडक्शन करीब 5 हजार यूनिट्स तक घट सकता है. इससे कंपनी को करीब 13.4 करोड़ डॉलर यानी 1290 करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान होने की आशंका है.
यूनियन के सेक्रेटरी-जनरल ब्युन जुन-ह्वान का कहना है कि वे ऑटोमेशन के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन रोबोट लाने से पहले कर्मचारियों की सुरक्षा तय होनी चाहिए. उनकी मांग है कि फैक्ट्रियों में एआई और रोबोट आने पर नौकरी न जाने की पक्की गारंटी मिले. प्रोडक्शन लाइन पर काम करने वाले मजदूरों की मजदूरी को घंटे के हिसाब से हटाकर एक फिक्स सैलरी में बदला जाए. वर्कर की रिटायरमेंट की उम्र को 60 साल से बढ़ाकर 65 साल किया जाए.
हुंडई ने अभी यह साफ नहीं किया है कि दक्षिण कोरिया के प्लांट्स में ये रोबोट कब काम शुरू करेंगे. हालांकि, कंपनी ने यह जरूर कहा है कि अमेरिका के जॉर्जिया में मौजूद उनके मेटाप्लांट में साल 2028 तक एटलस रोबोट काम करना शुरू कर देंगे. खास बात यह है कि अमेरिका के इस प्लांट में कोई वर्कर्स यूनियन नहीं है.
About the Author

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से अधिक का अनुभव है और फिलहाल अभी सीनियर सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले इनशॉर्ट्स औ…और पढ़ें
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें




