Monsoon destinations: जुलाई में उमस-गर्मी से घुट रहा दम, घूम आएं ये 6 जगह, टेंपरेचर 25°C से कम


Last Updated:

यदि आप दिल्ली जैसे शहरों में रह रहे हैं और उमस भरी गर्मी से परेशान हो चुके हैं, तो इन 6 जगहों पर घूमने का प्लान कर लें. भारत में कई ऐसे खूबसूरत हिल स्टेशन हैं, जहां जुलाई के महीने में प्राकृतिक सुंदरता अपने चरम पर होती है. हालांकि, इस मौसम में यात्रा की योजना बनाते समय मौसम और सड़क की स्थिति का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं जुलाई में घूमने के लिए कुछ शानदार डेस्टिनेशन के बारे में.

जुलाई के महीने में पहाड़ों की प्राकृतिक सुंदरता अपने चरम पर होती है. कहीं बादलों से ढकी पहाड़ियां देखने को मिलती हैं, तो कहीं झरनों का शानदार नजारा मन मोह लेता है. ऐसे में अगर आप भी मानसून में किसी शांत और खूबसूरत जगह की तलाश कर रहे हैं, तो ये डेस्टिनेशन आपकी ट्रैवल लिस्ट में जरूर होने चाहिए. सबसे अच्छी बात ये है कि इन सभी जगहों पर टेंपरेचर 25 डिग्री के लगभग होता है, जो शहरों की गर्मी में रहने वाले लोगों के लिए ये बेस्ट स्केप बन जाता है.

माउंट आबू- राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू बारिश के मौसम में बेहद खूबसूरत नजर आता है. अरावली की पहाड़ियां हरियाली और धुंध से ढक जाती हैं. यहां आप नक्की झील में बोटिंग, अचलगढ़ किले की सैर और दिलवाड़ा जैन मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं.

मशोबरा- शिमला के पास स्थित मशोबरा शांत वातावरण और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है. मानसून के दौरान यहां की वादियां और भी आकर्षक हो जाती हैं. आप क्रेगनानो नेचर पार्क, शिमला वॉटर कैचमेंट वाइल्डलाइफ सेंक्चुरी और आसपास के कुफरी व नालदेहरा की सैर कर सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

कल्पा- किन्नौर जिले में स्थित कल्पा जुलाई में हरे-भरे सेब के बागों और देवदार के जंगलों से घिरा रहता है. यहां से किन्नौर कैलाश पर्वत श्रृंखला के शानदार नजारी दिखाई देते हैं. नारायण-नागिनी मंदिर और चाका मीडोज यहां के प्रमुख आकर्षण हैं.

तवांग- तवांग मानसून में धुंध और बादलों से घिरा रहता है, जो इसे और भी खूबसूरत बना देता है. यहां तवांग मठ, तवांग वॉर मेमोरियल और नूरानांग झरना देखने लायक जगहें हैं. मौसम के अनुसार बुम ला पास और संगेत्सर झील की यात्रा भी की जा सकती है.

स्पीति वैली- स्पीति भारत के उन क्षेत्रों में शामिल है जहां मानसून का असर अपेक्षाकृत कम होता है. यहां की सूखी पहाड़ियां, शांत मठ और ऊंचाई पर बसे गांव यात्रियों को अलग अनुभव देते हैं. की मठ, चिचम ब्रिज, हिक्किम, कोमिक और लांग्जा गांव यहां के प्रमुख आकर्षण हैं.

चिकमंगलूर- कॉफी बागानों और पश्चिमी घाट की खूबसूरत पहाड़ियों से घिरा चिकमंगलूर मानसून में बेहद आकर्षक हो जाता है. हेब्बे, झारी और कल्लाथिगिरी झरने इस मौसम में पूरे वेग से बहते हैं. बाबा बुदनगिरी हिल्स, हिरेकोलाले झील और स्थानीय मालनाड व्यंजन यहां की यात्रा को और खास बना देते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img