Exclusive: निज्जर हत्याकांड पर भारत ने सच कहा था…कनाडा में पूर्व भारतीय उच्चायुक्त संजय वर्मा बोले


Last Updated:

निज्जर हत्याकांड पर पूर्व उच्चायुक्त संजय वर्मा ने न्‍यूज18 इंड‍िया से बात की हैं. उन्‍होंने इस मर्डर केस पर उठे व‍िवाद को लेकर कहा क‍ि भारत का पहले दिन से कहना सच था. ट्रूडो का बयान राजनीति से प्रेरित था. भारत की नीति हस्तक्षेप की नहीं है. उन्‍होंने कई महत्‍वपूर्ण बातें बताई हैं.

Zoom

कनाडा में न‍िज्‍जर हत्‍याकांड पर अब कनाडा में भारत के पूर्व उच्‍चायुक्‍त संजय वर्मा ने एक्‍सक्‍लूस‍िव बातचीत की है.

कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर हो रहे विवाद पर अब पूर्व उच्चायुक्त संजय वर्मा ने कई महत्वपूर्ण बातें कही हैं. उन्होंने भारत पर लग रहे संलिप्तता के आरोपों का खंडन किया है. संजय वर्मा वही पूर्व उच्चायुक्त हैं जो निज्जर की हत्या के वक्त वहीं मौजूद थे और पूरे विवाद के वक्त भारत सरकार ने इन्हें वापस बुला लिया था. अब इन्होंने न्यूज18 इंडिया को कई खास बातें बताई हैं.

संजय वर्मा ने कहा, ‘भारत का पहले दिन से कहना था कि भारत की विदेश नीति किसी देश के अंतरिक मामले में हस्तक्षेप करने की नहीं है. कनाडा पुलिस के पहले और आज के बयान से स्पष्ट है कि भारत सरकार की नीति हस्तक्षेप की नहीं है और जो बात भारत ने कही थी वह सच थी.’

उन्होंने कहा, भारत और कनाडा के शीर्ष नेतृत्व के बातचीत के बाद रिश्तों में सुधार आया है. जस्टिन ट्रूडो को आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने कहा, ‘उनकी मंशा क्या थी नहीं कह सकता लेकिन ये जरूर कह सकता हूं कि ट्रूडो का बयान राजनीति से प्रेरित था. शायद ट्रूडो को लग रहा था उनके फायदे की बात हो रही है. इसलिए भारत को शायद हल्के में लिया था.’

‘ हमने पहले भी यही कहा था कि सभी आरोप और बयान बेबुनियाद, राजनीति से प्रेरित और बकवास थे. हमने कनाडा से साफ-साफ कहा था कि अगर आपके पास कोई प्रमाण है तो बताइये हम आपकी मदद करेंगे.’

वर्मा कहते हैं कि भारत की अमेरिका और कनाडा के बीच इंटेलिजेंस स्तर की साझेदारी है. एक दूसरे से सूचना साझा करते है. अब प्लेटफॉर्म उपलब्ध है और प्रमाण की प्रति भी है, जिसे कोई संदेह है वह देख सकता है.

देशों को सावधानी बरतनी चाहिए. जब तक कोई पुख्ता सबूत न हो तो सिर्फ आरोप के आधार पर काम नहीं करना चाहिए. सीमा से आगे बढ़ने में अपनी भी हानि है और देश के रिश्ते का भी नुकसान है.

वर्मा ने कहा, ‘अंतर्राष्ट्रीय कानून के आधार पर जो भी होगा भारत हमेशा मदद करता है. अपराध और सीमा पार अपराध को खत्म करने में भारत मदद करता है, ये हमारी नीति है. विश्व से अपराध का उन्मूलन होना चाहिए और भारत इसको कारगर करेगा. भारत के लिए जीत और हार का सवाल नहीं है हमारा नीतिगत पोजिशन सत्य था और आज भी सत्य है.’

About the Author

authorimg

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img