Venezuela Earthquake: मलबे में दबे लोगों के लिए फरिश्ता बना ‘सुनामी’, 13 जिंदगियां बचाकर खूब लूट रहा वाहवाही


Last Updated:

Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में पिछले दिनों आए भयानक भूकंप ने सब कुछ तबाह कर दिया. इस आपदा में अब तक 3600 से अधिक लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. इस बीच एक फरिश्ते की कहानी सामने आई है. इस फरिश्ते का नाम ‘सुनामी’ है. यह कोई इंसान नहीं बल्कि एक रेस्क्यू डॉग है और इसने राहत और बचाव ऑपरेशन के दौरान कम से कम 13 लोगों को बचाने में मदद की है.

Zoom

वेनेजुएला में हर तरफ तबाही ही तबाही दिख रही है. फोटो- रायटर

Venezuela Earthquake:  वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप ने हजारों परिवारों की जिंदगी तबाह कर दी है. चारों तरफ मलबा, चीख-पुकार और तबाही का मंजर है. इसी विनाश के बीच एक ऐसा हीरो सामने आया, जिसने पूरी दुनिया का दिल जीत लिया. यह हीरो कोई इंसान नहीं, बल्कि ‘सुनामी’ नाम का 8 साल का बॉर्डर कॉली रेस्क्यू डॉग है. 24 जून को वेनेजुएला में 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो ताकतवर भूकंप आए. इनमें दूसरा झटका पिछले 100 वर्षों में देश का सबसे ताकतवर भूकंप था. 7 जुलाई तक सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इन भूकंपों में 3,685 लोगों की मौत हो चुकी है. हजारों इमारतें ढह गईं और बड़ी संख्या में लोग मलबे में फंस गए.

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक इसी दौरान रेस्क्यू टीम के साथ पहुंचे ‘सुनामी’ ने अपनी सूंघने की असाधारण क्षमता से मलबे के नीचे दबे लोगों का पता लगाना शुरू किया. रिपोर्ट के मुताबिक उसने कम से कम 13 लोगों को जिंदा खोजने में अहम भूमिका निभाई. इनमें एक 60 वर्षीय बुजुर्ग भी शामिल थे, जो करीब छह दिनों तक मलबे के नीचे फंसे रहे. सुनामी के संकेत मिलने के बाद राहतकर्मियों ने खुदाई की और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

रेस्क्यू टीम का हिस्सा है सुनामी

सुनामी अपने हैंडलर जॉर्ज बीन्स के साथ के-एसएआर ईसीआईडी (K-SAR ECID) रेस्क्यू कैनाइन यूनिट का हिस्सा है. उसका काम मलबे के नीचे फंसे जीवित लोगों की गंध पहचानकर रेस्क्यू टीम को सही जगह तक पहुंचाना है. उसकी तेजी और सटीकता ने राहत अभियान को काफी प्रभावी बना दिया.

वेनेजुएला सरकार ने बताया कि इस बहादुर ने पूरे अभियान के दौरान 25 लोगों को बचाने में मदद की. हालांकि शुरुआती रिपोर्टों में 13 लोगों को जीवित खोजने की पुष्टि की गई थी. सुनामी की बहादुरी और समर्पण की चर्चा अब पूरी दुनिया में हो रही है. सोशल मीडिया पर लोग उसे असली हीरो बता रहे हैं.

यह पहली बार नहीं है जब सुनामी ने किसी आपदा में अपनी काबिलियत दिखाई हो. इससे पहले वह तुर्किये और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंपों के दौरान भी राहत अभियान का हिस्सा रह चुका है. वेनेजुएला में आई बाढ़ और भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं में भी उसने कई लोगों की जान बचाने में मदद की थी.

अब यह मिशन सुनामी के करियर का आखिरी अभियान होगा. के-एसएआर ईसीआईडी ने घोषणा की है कि वेनेजुएला में राहत कार्य पूरा होने के बाद उसे सम्मानपूर्वक रिटायर किया जाएगा. संस्था ने कहा कि सुनामी ने अपने करियर का अंत हीरो की तरह किया है. उसने हर मिशन में साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश की.

About the Author

authorimg

संतोष कुमार

न्यूज18 हिंदी में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत. मीडिया में करीब दो दशक का अनुभव. दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, आईएएनएस, बीबीसी, अमर उजाला, जी समूह सहित कई अन्य संस्थानों में कार्य करने का मौका मिला. माखनलाल यूनिवर्स…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img