ओमान ने अमेरिका को भेजा प्रस्ताव
पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध के दौरान ईरान ने होर्मुज जलमार्ग बंद कर दिया था, जिससे दुनिया भर में तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित हुई थी। युद्ध खत्म होने के बाद से ही ईरान लगातार इस मार्ग से गुजरने वाले जहाजों से शुल्क वसूलने की बात कह रहा है।
रिपोर्ट के अनुसार, ओमान ने अमेरिका और उसके सहयोगी देशों को एक प्रस्ताव भेजा है। इसमें सुझाव दिया गया है कि होर्मुज जलमार्ग से गुजरने वाले जहाजों की कंपनियां वहां से गुजरने के लिए एक तय फीस का भुगतान करें। ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ से बातचीत में एक सूत्र ने बताया कि अमेरिकी अधिकारियों को यह प्रस्ताव मिल चुका है और इस पर ओमान के अधिकारियों के साथ चर्चा की जाएगी।




