Vi ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! अब बिना पैसे खर्च किए 3 महीने तक सुनें Spotify Premium पर एड-फ्री म्यूजिक


Vodafone Idea (Vi) ने अपने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए एक नया एंटरटेनमेंट ऑफर पेश किया है. कंपनी ने म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म स्पॉटिफाई के साथ पार्टनरशिप की है, जिसके तहत चुनिंदा Vi Postpaid प्लान्स लेने वाले ग्राहकों को 3 महीने का Spotify Premium बिल्कुल मुफ्त मिलेगा.

इस ऑफर का फायदा नए और मौजूदा दोनों तरह के योग्य पोस्टपेड यूज़र्स उठा सकते हैं.

Vi के मुताबिक, ये ऑफर आज से लागू हो गया है. पात्र ग्राहक Vi ऐप के जरिए स्पॉटिफाई प्रीमियम एक्टिवेट कर सकते हैं. हालांकि, ये सुविधा सिर्फ उन यूज़र्स के लिए उपलब्ध होगी जिन्होंने पहले कभी स्पॉटिफाई प्रीमियम का इस्तेमाल नहीं किया है. तीन महीने तक यूज़र्स बिना किसी अडिशनल पैसे के स्पॉटिफाई प्रीमियम की सभी सुविधाओं का आनंद ले सकेंगे.

स्पॉटिफाई प्रीमियम के साथ यूज़र्स को बिना विज्ञापन के म्यूजिक सुनने, ऑफलाइन डाउनलोड, हाई-क्वालिटी ऑडियो, अपनी पसंद के मुताबिक किसी भी गाने को प्ले करने और प्लेलिस्ट को बेहतर तरीके से मैनेज करने जैसी सुविधाएं मिलती हैं. इसके अलावा यूज़र्स अपनी म्यूजिक सुनने की आदतों से जुड़े इनसाइट्स भी देख सकते हैं.

इन प्लान में फायदा
यह ऑफर Vi इंडिविजुअल पोस्टपेड के ₹451, ₹551, ₹751 और ₹1,201 (REDX) प्लान्स पर उपलब्ध है. वहीं फैमिली पोस्टपेड प्लान्स में ₹701, ₹751, ₹871, ₹1,201, ₹1,301, ₹1,401, ₹1,526 और ₹1,601 (REDX Family) प्लान्स के साथ भी यह फायदा मिलेगा. फैमिली प्लान में स्पॉटिफाई प्रीमियम का फायदा केवल प्राइमरी अकाउंट होल्डर को मिलेगा.

Vi ने ये भी बताया है कि तीन महीने की मुफ्त अवधि खत्म होने के बाद अगर यूज़र स्पॉटिफाई प्रीमियम जारी रखना चाहते हैं, तो वे एड टू बिल सुविधा के जरिए ₹139 प्रति माह में सब्सक्रिप्शन जारी रख सकते हैं. इसकी राशि सीधे उनके Vi पोस्टपेड बिल में जुड़ जाएगी.

कंपनी का कहना है कि इस साझेदारी का मकसद पोस्टपेड ग्राहकों को बेहतर डिजिटल एंटरटेनमेंट एक्सपीरिएंस देना है. अगर आप पहले से Vi पोस्टपेड यूज़र हैं या नया पोस्टपेड कनेक्शन लेने की योजना बना रहे हैं, तो ये ऑफर आपके लिए अडिशनल वैल्यू साबित हो सकता है.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img