गौतम को अविनाश पांडे के स्थान पर उत्तर प्रदेश के प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पांडे इससे पहले राजस्थान और झारखंड प्रभारी की भूमिका निभा चुके थे। गौतम ने अपनी नियुक्ति पर कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का आभार जताया और कहा कि वह नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा, “मेरा मकसद यही है कि खड़गे जी और राहुल जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को फिर से मजबूत किया जाए और बीजेपी की बहुजन विरोधी सरकार को सत्ता से बाहर किया जाए।” उन्होंने दावा किया कि प्रदेश के बहुजन राहुल गांधी को अपने नेता के रूप में देख रहे हैं। उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होना है।




