रेडमी का नया बजट फोन आया, HyperOS 3 और 5160mAh बैटरी के साथ देगा अच्छे-अच्छों को टक्कर


शाओमी के सब-ब्रांड रेडमी ने अपना नया बजट स्मार्टफोन रेडमी 17C चीन में लॉन्च कर दिया है. ये फोन पिछले साल आए रेडमी 15C का सक्सेसर है और कम कीमत में बड़े डिस्प्ले, लंबी बैटरी और स्मूथ परफॉर्मेंस जैसे फीचर्स के साथ आता है. कंपनी ने इसे तीन आकर्षक कलर ऑप्शन में पेश किया है.

रेडमी 17C के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 799 चीनी युआन (करीब 12,000 रुपये) रखी गई है. वहीं 4GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल 899 चीनी युआन (करीब 13,000 रुपये) में उपलब्ध होगा. ये स्मार्टफोन Black, Danxia Red और Sea Breeze Blue कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है.

फोन में 6.88 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इसके साथ 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 600 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है. स्क्रीन को TÜV Rheinland Low Blue Light, Flicker Free और Circadian Friendly सर्टिफिकेशन भी मिला है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान आंखों पर कम दबाव पड़ता है.

परफॉर्मेंस के लिए रेडमी 17C में MediaTek Helio G81 Ultra ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ ARM Mali-G52 MC2 GPU, 4GB RAM और 128GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है. दिलचस्प बात यह है कि यही प्रोसेसर रेडमी 15C में भी इस्तेमाल किया गया था.

बेसिक है कैमरा भी
फोटोग्राफी के लिए फोन में 13MP का रियर कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कैमरा सेटअप को सिंपल रखा गया है.

कनेक्टिविटी के लिए रेडमी 17C में 4G VoLTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4, Wi-Fi Direct, GPS, BeiDou, Galileo, GLONASS और 3.5mm ऑडियो जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं. सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है.

दमदार है बैटरी
फोन में 5160mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. हालांकि कंपनी बॉक्स में 10W चार्जर देती है. डिवाइस की मोटाई 8.22mm है और इसका वजन 206 ग्राम है.

जो यूजर्स कम बजट में बड़ी स्क्रीन, लंबी बैटरी और भरोसेमंद परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन तलाश रहे हैं, उनके लिए रेडमी 17C एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है. फिलहाल इसे चीन में लॉन्च किया गया है और आने वाले समय में इसके दूसरे बाजारों में भी आने की उम्मीद की जा रही है.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img