Last Updated:
Best 5 Trekking Routes : अगर आप मानसून के मौसम में एडवेंचर और प्रकृति का बेहतरीन संगम देखना चाहते हैं, तो लोनावला के कुछ ट्रेकिंग रूट्स आपकी ट्रैवल लिस्ट में जरूर होने चाहिए.
Lonavala Best 5 Trekking Routes To Visit During Monsoon : मानसून का मौसम आते ही महाराष्ट्र का खूबसूरत हिल स्टेशन, लोनावला, हरियाली की चादर ओढ़ लेता है. बादलों को छूती पहाड़ियां, झरनों की सुकून देने वाली आवाज़ और ताज़ी हवा यह सब ट्रेकिंग के शौकीनों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है. ऐसे में अगर आप मानसून के दौरान रोमांच और प्रकृति का बेहतरीन संगम अनुभव करना चाहते हैं, तो लोनावला के कुछ खास ट्रेकिंग रूट आपकी ट्रैवल लिस्ट में ज़रूर होने चाहिए. आइए ऐसे ही 5 शानदार ट्रेकिंग रूट के बारे में जानते हैं जो आपको मंत्रमुग्ध कर देने वाले नज़ारे दिखाते हैं…

राजमाची फोर्ट ट्रेक: लोनावला में राजमाची ट्रेक सबसे लोकप्रिय ट्रेकिंग रूट में से एक है. रास्ते में दिखने वाली हरियाली और झरने इस यात्रा को यादगार बनाते हैं. ट्रेक के आखिर में ऐतिहासिक किले का नज़ारा सचमुच मनमोहक होता है.

लोहागढ़ फोर्ट ट्रेक: लोहागढ़ किले (आयरन फोर्ट) का ट्रेक नए लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है. मॉनसून के मौसम में, यहां का नज़ारा हरी-भरी घाटियां और पुरानी इमारतों के खंडहरों व प्रकृति का मेल किसी पोस्टकार्ड जैसा सुंदर दिखता है. यह ट्रेक काफी आसान माना जाता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

टाइगर पॉइंट ट्रेक: टाइगर पॉइंट अपने शानदार नज़ारों और घाटियों के लिए मशहूर है. इस जगह तक पहुंचने का सफ़र अपने आप में एक खास अनुभव है;. ट्रेक के दौरान आपको छोटे झरने और सुंदर प्राकृतिक नज़ारे देखने को मिलेंगे.

ड्यूक्स नोज़ ट्रेक: ड्यूक्स नोज़ एडवेंचर पसंद करने वालों के बीच बहुत लोकप्रिय है. यह ट्रेक अपनी खड़ी चढ़ाई और शानदार व्यू-पॉइंट के लिए जाना जाता है. ऊपर पहुंचने पर, आसपास की सह्याद्रि पर्वत श्रृंखला का नज़ारा सचमुच शानदार होता है.

विसापुर फोर्ट ट्रेक: विसापुर किला ट्रेकिंग के लिए सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है. पुरानी इमारतों के साथ छोटे झरने और किले की चोटी से दिखने वाले नज़ारे मन मोह लेते हैं. फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है.

अगर आप प्रकृति के बीच एडवेंचर का अनुभव करना चाहते हैं, तो लोनावला में ये 5 ट्रेकिंग रूट बेहतरीन विकल्प हैं। हरियाली, बादलों, झरनों और ऐतिहासिक किलों का अनोखा मेल आपकी यात्रा को यादगार बना देगा.




