डोंगरगढ़- छत्तीसगढ़ लोधी समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव ग्रामीण के सचिव एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता विष्णु लोधी ने अविभाजित मध्यप्रदेश के दिग्गज नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय विद्याचरण शुक्ल की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि विद्याचरण शुक्ल जी का व्यक्तित्व भारतीय राजनीति में दूरदर्शी नेतृत्व, जनसेवा और विकास के प्रति समर्पण का प्रतीक था।
विष्णु लोधी ने कहा कि “विद्या भैया” ने छत्तीसगढ़ की पहचान, उसके अधिकारों और विकास के लिए सदैव मुखर होकर आवाज उठाई। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण की भावना को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती प्रदान करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रदेश के विकास, किसानों, युवाओं और आम जनता के हितों के लिए उनका संघर्ष सदैव स्मरणीय रहेगा।
उन्होंने कहा कि विद्याचरण शुक्ल जी का राजनीतिक जीवन जनसरोकारों से जुड़ा रहा। उनकी कार्यशैली, संगठन क्षमता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता आज भी राजनीतिक कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। छत्तीसगढ़ की राजनीतिक चेतना को सशक्त बनाने तथा प्रदेश के विकास की दिशा तय करने में उनका योगदान सदैव स्वर्णिम अक्षरों में अंकित रहेगा।
वही विष्णु लोधी ने कहा कि स्वर्गीय विद्याचरण शुक्ल के विचार, संघर्ष और जनसेवा की विरासत आने वाली पीढ़ियों को समाज और राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देती रहेगी।
इस अवसर पर उपस्थित शहर अध्यक्ष हरीश भंडारी, रिमी भाटिया, संध्या देशपांडे, शिशुपाल भारतीय,जितेन्द्र सिंह भाटिया,राम जी तराने,अनील चट्टानी,प्रदीप शर्मा,सुरेश सिन्हा, दशरथ सिन्हा,सुदेश मेश्राम,सरिता,नीधी गजभिए, नरेश करसे,सुमित, विरेन्द्र पाल, ललीता साकरे,
आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।




